'टाइगर जिंदा है, लंदन में है...' घर पर हमले के बाद ब्रिटेन पहुंचे भाईजान, UK के MP ने स्‍टेडियम से शेयर की फोटो

Updated on 01-05-2024 02:30 PM
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर इन दिनों फैंस खूब नजर रख रहे हैं। वो कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं...। ऐसा इसलिए, क्योंकि जबसे उनके घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग हुई, तबसे ही फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहने लगे हैं। पर भाईजान इन धमकियों को ठेंगा दिखाकर अपने काम में व्यस्त हैं। दुबई के बाद अब वो लंदन पहुंच गए हैं, जहां वेम्बली स्टेडियम के अंदर ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बैरी गार्डिनर के साथ वो पोज दे रहे हैं।
Barry Gardiner ने ट्विटर (अब एक्स) पर Salman Khan के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टाइगर जिंदा है और लंदन में है।' उन्होंने ये भी बताया कि वेम्बली (फुटबॉल स्टेडियम) में सलमान का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग

मालूम हो कि ईद के बाद 14 अप्रैल की सुबह सलमान के घर पर दो बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। इन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया। सूरत की तापी नदी से उस गन को भी बरामद कर लिया गया, जो बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद फेंक दी थी। इसके अलावा अभी मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अब शूटर्स की जमानत मुश्किल है। साथ ही अनमोल बिश्नोई पर भी शिकंजा कसेगा, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान को 'सिकंदर' फिल्म में देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके लिए सलमान ने साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। इसके अलावा उनकी 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'द बुल' से जुड़े अपडेट्स का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.