अमिताभ बच्चन और रेखा के बारे कुछ ऐसा बोले टाइगर श्रॉफ

Updated on 01-09-2022 06:51 PM
कॉफी विद करण शो में इस बार करण जौहर के मेहमान थे कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच क्विज राउंड में टाइगर ने रेखा और अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसा जवाब दिया कि करण हैरान हो गए। हालांकि करण के रिऐक्शन से टाइगर को अहसास हो गया कि वह कुछ गलत बोल गए हैं। इसके बाद करण ने सही जवाब दिया।

टाइगर के जवाब से चौंके करण

कॉफी विद करण शो में सिलेब गेस्ट्स के खुलासे सुर्खियों में रहते हैं। इस बार कृति और टाइगर ने भी शो में आकर काफी मस्ती की। क्विज राउंड में टाइगर श्रॉफ अमिताभ बच्चन से जुड़े सवाल पर टाइगर फंस गए। उनसे पूछा गया, किसी ऐसे ऐक्टर का नाम बताइए जिसने अमिताभ बच्चन की मां और लवर दोनों का रोल किया हो। कृति सेनन ने इस पर जवाब दिया, मैं बहुत श्योर नहीं हूं। इस पर टाइगर ने बजर दबाया और बोले, रेखा मैम? यह सुनकर करण जौहर शॉक्ड रह गए और बोले- क्या?

करण ने उड़ाया मजाक

इसके बाद करण जौहर ने अपना सीना पकड़ा और बोले, नहीं... और हंसने लगे। इसके बाद बोले नहीं, उन्होंने कभी उनकी मां का रोल प्ले नहीं किया। वहीदा रहमान ने उनकी मां और प्रेमिका का रोल प्ले किया था राखी और शर्मिला टैगोर ने भी। इस पर टाइगर बोले, मैं ये सोच ही रहा था। करण ने उनका मजाक उड़ाया, अच्छा, तुम ये सोच रहे थे?

ये है करण के सवाल का जवाब

वहीदा रहमान ने फिल्म कभी-कभी में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल निभाया है। इसके बाद उन्होंने नमक हलाल और त्रिशूल में उनकी मां का रोल निभाया है। राखी कभी-कभी, एक रिश्ता, त्रिशूल, काला पत्थर, बरसात की एख रात, कसमें वादे में अमिताभ की प्रेमिका बन चुकी हैं। इसके बाद शक्ति और लावारिस मे उनकी मां बनी थीं। शर्मिला टैगोर ने बेशरम, एकलव्य, फरार, विरुद्ध जैसी फिल्मों में उनकी प्रेमिका का रोल निभाया है और देश प्रेमी में उनकी मां बनी थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.