कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम क़ो अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर

Updated on 14-07-2026 12:04 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम गधाभाटा के कृषक तिहारूराम चंद्रा पिता जगनथिया क़ो कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम झुमका में आयोजित सुशासन शिविर में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के करकमलों से ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ट्रैक्टर की कुल लागत ₹9.40 लाख थी, जिसमें कृषक को ₹4 लाख का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहायता से कृषक की खेती आधुनिक, समयबद्ध एवं लाभकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा है।

सुशासन तिहार के प्रत्येक शिविर में विभाग द्वारा “वन स्टाप सेंटर के रूप में स्टाल लगाए गए, जहां  आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया गया। कृषि विभाग को कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 545 मांग संबंधी तथा 30 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 544 मांग एवं 28 शिकायत, अर्थात कुल 572 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अज़ादिरैक्टिन, हरित खाद, प्रमाणित बीज एवं विभिन्न कृषि यंत्रों का वितरण भी किया गया, जिससे किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला। 

 जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में कृषि विभाग ने न केवल किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया। यह अभियान सुशासन, जनभागीदारी एवं किसान कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। उप संचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना,एग्री स्टैक पंजीयन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के प्रोत्साहन कार्यक्रम, हरित खाद के उपयोग तथा अन्य कृषि विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.