तिलक, रिंकू, जायसवाल... पहले टी20 में इन 11 शूरवीर के साथ उतरेंगे सूर्यकुमार यादव

Updated on 23-11-2023 03:12 PM
विशाखापत्तनम: सूर्यकुमार यादव को विश्व कप फाइनल में मिली हार की निराशा को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा। विश्व कप की हार को भुलाना इतना आसान काम नहीं है और फिर सूर्यकुमार को केवल 96 घंटे के अंदर मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करनी है।

उन्हें आत्ममंथन करने का मौका भी नहीं मिलेगा लेकिन टी20 उनका पसंदीदा प्रारूप है और वह इसमें खेलने के लिए तैयार होंगे। टीम का कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल जीत दर्ज करना ही नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों की पहचान करना भी होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है लेकिन उनकी पहली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होगी जिसमें विश्व कप में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ी जैसे सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, लेग स्पिनर एडम ज़म्पा और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल हैं। इसके अलावा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हैं। हालांकि पहले टी20 में दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगी आइये जानते हैं।

कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में एकदम नई युवा खिलाड़ियों की भारतीय टीम खेलती हुई नजर आएगी। यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन उतर सकते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर तिलक वर्मा जबकि पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं फिनिशिंग की जिम्मेदारी रिंकू सिंह और अक्षर पटेल के ऊपर होगी। इसके अलावा एक स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में रवि बिश्नोई खेल सकते हैं। भारत के तीन पेसर प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार हो सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार और आवेश खान।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, जोश इंग्लिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस, सीन एबट।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.