तिलकरत्ने दिलशान ने किए खाटू श्याम के दर्शन, श्रीलंका के क्रिकेटर को कभी अहमद शहजाद ने कहा था- इस्लाम अपना लो, जन्नत मिलेगी

Updated on 14-04-2026 01:46 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान इन दिनों अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मिक शांति और आध्यात्मिक यात्रा के लिए चर्चा में हैं। क्रिकेट की चकाचौंध से दूर दिलशान का यह नया अवतार उनके जीवन के एक ऐसे पहलू को उजागर करता है जो आस्था और विश्वास से गहराई तक जुड़ा हुआ है। हाल ही में भारत दौरे पर आए दिलशान ने खेल के मैदान जैसी ही ऊर्जा अब भक्ति के मार्ग पर दिखाई।

दिलशान ने किए खाटू श्याम के दर्शन

अपनी इस भारत यात्रा के दौरान दिलशान ने देश के प्रसिद्ध मंदिरों में मत्था टेका। असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर से लेकर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर तक उनकी यह यात्रा पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। इंस्टाग्राम पर अपनी इन यात्राओं की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने इसे एक विशेष अनुभव बताया। दिलशान ने स्वीकार किया कि इन पवित्र स्थानों की आध्यात्मिक ऊर्जा ने उन्हें भीतर से शांत कराया है।

कभी अहमद शहजाद के साथ हुआ था विवाद

दिलशान की इस भक्तिमय यात्रा ने एक पुराने विवाद को भी हवा दे दी है जो कभी पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद के साथ हुआ था। एक मैच के दौरान शहजाद ने सरेआम दिलशान को धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने की सलाह दी थी जिसे दिलशान ने बेहद मजबूती के साथ ठुकरा दिया था।

दिलशान ने बदला था अपना धर्म

बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनका नाम तुवान मोहम्मद दिलशान था। हालांकि, वयस्क होने पर उन्होंने अपनी स्वेच्छा से बौद्ध धर्म को अपनाया और अपना नाम बदलकर तिलकरत्ने दिलशान कर लिया। तब से वे बौद्ध धर्म के सिद्धांतों और अपनी आस्था के अनुसार ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

शानदार रहा दिलशान का करियर

तिलकरत्ने दिलशान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शानदार रहा है जिसमें उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने श्रीलंका के लिए 17000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। आंकड़ों की बात करें तो दिलशान ने 330 वनडे मैचों में 22 शतकों की मदद से 10,290 रन बनाए और साथ ही अपनी फिरकी गेंदबाजी से 106 विकेट भी झटके। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा जहां 87 मैचों में उन्होंने 5,492 रन बनाए, जिसमें 193 उनका उच्चतम स्कोर रहा। वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 80 मैचों में उन्होंने 1,889 रन दर्ज किए। वे दुनिया के उन गिने-चुने ऑलराउंडर्स में शामिल हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन और 100 विकेट का दोहरा कीर्तिमान हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.