कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न

Updated on 16-07-2025 12:26 PM

कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें खाद-बीज की उपलब्धता, राशन वितरण सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा एवं अन्य विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।  कलेक्टर ने जिले में ई आफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय फाइलें एवं दस्तावेज ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी से तीन माह के लिए राशन वितरण की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास निर्माण के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि कोई भी हितग्राही आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि का दुरूपयोग न करे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने आवास निर्माण में लापरवाही बरतने एवं राशि के दुरूपयोग की स्थिति आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जिले के विद्यालयों में शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी ली और कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित या मद्यपान करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एफआरएस कार्य में प्रगति लाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आंनगबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया।

साथ ही उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी के बच्चों को विभाग द्वारा प्राप्त ड्रेस उपलब्ध कराने और निर्धारित ड्रेस में ही बच्चों की उपस्थिति केन्द्रों में सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जिला अस्पताल की मरम्मत कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीट स्कैन, एक्सरे मशीन सहित अन्य उपकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के अस्पतालों में सभी आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण कार्यशील होना चाहए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी अस्पताल निर्धारित समय में बंद नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की और कार्य में प्रगति लाने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने जिले में कृषि कार्य के दौरान समुचित खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही फील्ड पर कृषि केन्द्रों में खाद की नियमित जांच सुनिश्चित करने को भी कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.