टीना दत्ता और शालीन भनोट कर रहे थे बच्चे की प्लानिंग! नेशनल टीवी पर हुआ खुलासा

Updated on 08-01-2023 07:56 PM
बिग बॉस 16 के शनिवार का वार एपिसोड में सलमान खान ने अर्चना गौतम और एमसी स्टैन की अच्छे से क्लास लगाई थी। उन्हें उनकी गलती के लिए डांटा था। इसके अलावा शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्तों का भी कच्चा-चिट्ठा घरवालों के सामने खोल दिया था। अब आज रविवार को आने वाले एपिसोड में 8 कंटेस्टेंट्स की फैमिली शो में एंट्री करेगी और पूरे एक हफ्ते साथ रहेगी। इतना ही नहीं, शालीन और टीना के बीच एक बार फिर दूरियां देखने को मिलेगी।
बिग बॉस 16 के 8 जनवरी (Bigg Boss 16 Promo) वाले प्रोमो में टीना और शालीन (Shalin Bhanot) गार्डन एरिया में बनी छत पर बैठे होते हैं। यहां शालीन परेशान रहते हैं क्योंकि टीना उनसे बात नहीं कर रही होती हैं। वह पूछते हैं- टीना क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? टीना कहती हैं- हां मेरे अंदर आपके लिए फीलिंग्स हैं लेकिन मैं ये कैसे कह सकती हूं कि आप ही एक थे जो मेरे साथ खेल रहे थे? मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ी हैं। तुम्हारी नहीं! शालीन कहते हैं- पहले तुमने कहा कि शालीन मैं तुमसे प्यार करती हूं और फिर तुम पीछे हट गई। टीना कहती हैं- हम एक-दूसरे को बेवकूफ बना रहे, हमें नहीं पता शालीन। शालीन कहते हैं- अरे हम बेबीज की बात कर रहे थे। टीना (Tina Datta) तभी बोलती हैं- मेरा इमेज पहले से ही बर्बाद हो चुका है ना। आप मत रहिए मेरे साथ।

बिग बॉस 16 में हुई परिवारवालों की एंट्री

उधर, आगे दिखाया जाता है कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे होते हैं और बिग बॉस कहते हैं- यकीनन आप सभी अपने घरवालों को काफी मिस कर रहे होंगे। लंबे इंतजार के बाद पूरे हफ्ते घरवाले रहेंगे अपनों के साथ। इसके बाद सभी एक-एक करके अपना इंट्रोडक्शन देते हैं। एमसी स्टैन की मां कहती हैं- मेरा बच्चा, मुझे बहुत प्राउड करवाया। शालीन की पुरानी क्लिप दिखाई जाती है- जहां वह कहते हैं- मम्मा आई लव यू। आई मिस यू। अब ये घरवाले आएंगे, क्या नया ट्विस्ट लाएंगे ये तो आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.