शालीन की इज्जत के चिथड़े उड़ा रहीं टीना खुद के गिरेबान में भी झांक लें! यूं ही नहीं हुई छीछालेदर

Updated on 20-01-2023 09:29 PM
टीना दत्ता ने 'बिग बॉस 16' में हाल ही शालीन भनोट के बारे में जो कुछ भी कहा, उससे भले ही शो को मसाला मिला हो, लेकिन यह वाकई शर्मनाक है। जो टीना दत्ता कभी कह रही थीं कि उन्हें शालीन से प्यार है, वही टीना दत्ता, शालीन के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते हुए देखी गईं। जब-जब लोगों ने टीना की तरफ से शालीन के प्रति फीलिंग्स को फेक बताया, तब-तब वह कहती रहीं कि वह शालीन को पसंद करती हैं। और जब शालीन, टीना की ओर झुकने लगे तो टीना ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। और अब तो उन्होंने जो किया है, उसे देखकर लग रहा है कि टीना के मन में शालीन के लिए हद दर्ज की नफरत भर चुकी है। इतनी नफरत कि टीना दत्ता नैशनल टेलीविजन पर शालीन के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालती नजर आईं। वह 'ना ना' करते भी बहुत कुछ ऐसा बोल गईं कि यूजर्स भी भड़क गए। सोशल मीडिया पर टीना दत्ता पर लोगों का खूब गुस्सा फूट रहा है। उन्होंने टीना की इस हरकत को 'शर्मनाक और बहुत ही घटिया' बताया।
अफेयर-ब्रेकअप सबके होते हैं। दिल सबका टूटता है। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप सरेआम किसी के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालो? भले ही Tina Datta बाद में कहती रहीं कि उन्हें कभी Shalin Bhanot से प्यार नहीं रहा और उनका साथ में फ्यूचर भी नहीं है। लेकिन एक दोस्त के नाते सॉफ्ट कॉर्नर तो था? इंसानियत का तो नाता रहा है? क्या वह नाता इतनी इजाजत देता है कि आप दूसरे की इज्जत नैशनल टेलीविजन पर तार-तार कर दो? जो टीना दत्ता सबके सामने शालीन के कैरेक्टर पर कीचड़ उछाल रही हैं, उन्हें अपने गिरेबान में भी झांककर देखना चाहिए। उन्हें भी सुम्बुल से लेकर प्रियंका चौधरी के बारे में काफी कुछ बोलते हुए देखा गया।

टीना की घटिया हरकत

स्थिति चाहे कितनी भी विकट हो, लेकिन किसी को भी किसी के कैरेक्टर की छीछालेदर करना का हक नहीं है। हालांकि शालीन भनोट भी कोई शरीफ नहीं हैं। उन्होंने भी शो में टीना के बारे में काफी-कुछ कहा है। झगड़ा होने के बाद से तो शालीन अन्य घरवालों के पास जा-जाकर टीना की बुराई कर रहे हैं। पर ऐसा कभी नहीं हुआ जब शालीन ने शो में टीना के कैरेक्टर के चीथड़े उड़ाए हों। शायद शालीन और टीना में यही फर्क है।

शालीन के बारे में टीना की 'डर्टी' बातें

'बिग बॉस 16' के हाल ही के एपिसोड में टीना दत्ता, प्रियंका के सामने कह रही थीं कि शालीन ने उनसे इतनी घटिया चीज मांगी है, वह कैमरे पर बता भी नहीं सकतीं। रात के अंधेरे में प्रियंका और टीना कमरे में बैठकर चुगली कर रही थीं। तब टीना ने शालीन के बारे में ऐसी-ऐसी गंदी बातें बोलीं, जिन्हें खुलकर बताने में उन्हें ही प्रॉब्लम हो रही थी। यही नहीं, टीना ने बाथरूम का जिक्र किया और कहा कि यह वाकया दो बार हुआ है और वह भी एक ही टाइम पर। टीना उन बातों को बताते हुए बार-बार कैमरे की तरफ देख रही थीं और फिर बिग बॉस से कह रही थीं कि प्लीज इसे ऑन-एयर न किया जाए।

जब कैमरे पर बता नहीं सकतीं तो बोली क्यों?

टीना तो घटियापन करने पर उतर ही आई थीं, प्रियंका चौधरी भी पीछे नहीं रहीं। वह तो टीना को बार-बार कुरेदकर पूछ रही थीं कि शालीन ने उनसे ऐसा क्या मांगा? ऐसी क्या घटिया चीज़ थी, जिसके बारे में वह नहीं बता सकतीं? टीना जब कैमरा होने की बात कहकर बताने से इनकार कर रही थीं तो प्रियंका ने यह कहकर उगलवाने की कोशिश की कि शालीन ने भी तो उनके बारे में इतनी बातें बोली हैं। तो फिर टीना को बताने में क्या दिक्कत है? अब टीना दत्ता से सवाल यह उठता है कि भई जब आप जानती हो कि कैमरे पर कुछ नहीं बोल सकतीं और यह भी चाहती हो कि कुछ भी ऑन-एयर न किया जाए, तो फिर शालीन के बारे में यह सब बता ही क्यों रही हो?

खुद करो तो 'रास लीला' और दूसरा करे तो?

क्या जरूरत थी कि आप कैमरे पर किसी की निजी जिंदगी की छीछालेदर करें? आप लड़की हैं और कोई जरा सा कुछ आपको कह देता है तो आप उसका मुद्दा बना देती हैं। 'वुमन कार्ड'...'सिपंथी कार्ड' और न जाने क्या-क्या कार्ड खेलने लग जाती हो। सोचो अगर शालीन भनोट या किसी और ने आपकी निजी जिंदगी के बारे में इस तरह की बातें बोली होतीं तो आप क्या करतीं? शालीन भनोट असल जिंदगी में चाहे जैसे भी हों, लेकिन शो में उन्होंने किसी भी महिला या फीमेल कंटेस्टेंट के कैरेक्टर पर इस हद तक तक गिरकर उंगली नहीं उठाई, जितनी टीना दत्ता ने। बल्कि हर मौके पर शालीन, टीना के साथ खड़े ही नजर आए थे।

सुम्बुल के भी कैरेक्टर पर भी उछाला था कीचड़

टीना दत्ता ने शालीन को नीचा दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सिर्फ शालीन ही नहीं, बल्कि उन्होंने बिग बॉस के घर में हर दूसरे-तीसरे कंटेस्टेंट पर पर्सनल कमेंट किए। पहले उन्होंने सुम्बुल तौकीर खान को निशाने पर लिया। उनका नाम शालीन के साथ जोड़ा। फिर बाद में शालीन के साथ अपना लव एंगल क्रिएट करने की कोशिश की। जब शालीन, टीना पर फिदा होने लगे तो टीना ने 'इमेज कॉन्शस' होकर शालीन से दूरी बना ली और कह दिया कि हमारे बीच कुछ नहीं हो सकता। हम सिर्फ दोस्त हैं। और जब घर में आए दो मेहमानों ने यह कह दिया कि टीना और शालीन आपका खेल खत्म है। हम आपके इस लव एंगल से पक चुके हैं तो टीना ने असली तेवर दिखा दिए। लेकिन कहीं ऐसा न हो कि ये तेवर टीना दत्ता पर ही न भारी पड़ जाएं। उम्मीद है कि इस वीकेंड का वार पर यह टॉपिक उठेगा और टीना दत्ता की क्लास लगेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.