भोपाल में कल से निकलेंगी तिरंगा यात्राएं:14 अगस्त को कोलार में सबसे बड़ी यात्रा; स्कूल-कॉलेजों में हुए कार्यक्रम

Updated on 08-08-2025 02:12 PM

भोपाल में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग' अभियान चल रहा है। शुक्रवार को स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं, शनिवार से तिरंगा रैलियां निकलेंगी। सबसे बड़ी यात्रा कोलार से निकलेगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की कर्मश्री संस्था यह आयोजन कर रही है। जिसमें 40 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन शामिल होंगे।

अभियान को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बैठक भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया, यह अभियान तीन चरणों में चल रहा है। प्रथम चरण 8 अगस्त तक जिले में देशभक्ति के वातावरण एवं तिरंगे पर केंद्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली, तिरंगा सजावट एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। इस काम को जिला पंचायत सीईओ, डीईओ और नगर निगम अफसर कर रहे हैं। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त तक जिले में तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

तीसरे चरण में सेल्फी अपलोड कर सकते हैं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा। जिसमें घर एवं वाहनों पर तिरंगे फहराना, तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड करने एवं तिरंगे की दृश्यता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने को कहा है।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद कर रहा कार्यक्रम अभियान के चलते जिला पुरातत्व, पर्यटन और सांस्कृतिक परिषद जिले में कार्यक्रम कर रहा है। स्कूल और कॉलेजों में तिरंगा एक्टिविटी की जा रही है। परिषद के संयुक्त सचिव संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन-जन को आजादी के पर्व से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में कई कार्यक्रम कर चुके हैं। रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने राखियों को तिरंगा की आकृति भी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.