टाइटैनिक सबमरीन टाइटन को निगलने वाला समुद्र कितना गहरा? पाकिस्‍तानी अरबपति को बचाने के लिए आज आखिरी दिन

Updated on 22-06-2023 07:26 PM
फ्लोरिडा: रविवार को अटलांटिक सागर में लापता हुई ओशिनगेट की छोटी सी पनडुब्‍बी टाइटन, इस समय कहां है कोई नहीं जानता। यह पनडुब्‍बी जिस जगह पर डूबी है, वह अटलांटिक महासागर दुनिया के पांच सबसे बड़े महासागरों में दूसरे नंबर पर है। सन् 1912 में जब टाइटैनिक डूबा तो 1500 लोग इसमें समा गए थे। अब एक पनडुब्‍बी डूबी है तो उस पर सवार पांच पर्यटकों का कुछ पता नहीं लग रहा। इस पनडुब्‍बी पर पाकिस्‍तानी अरबपति का बेटा भी सवार था। आज जानिए इस 'दैत्‍याकार' अटलांटिक महासागर के बारे में सबकुछ।


12500 फीट नीचे मलबा

टाइटन की तलाश अभी तक जारी है। जब इसे लॉन्‍च किया गया था तो यह 96 घंटे की ऑक्‍सीजन के साथ पानी के अंदर गई थी। रविवार सुबह इसका संपर्क न्‍यूफाउंडलैंड कनाडा में अपनी मदर शिप से टूट गया था। टाइटन को नॉर्थ अटलांटिक के तल में स्थित टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने जाना था। यह मलबा 3900 मीटर की गहराई में यानी करीब 2.4 मील नीचे पड़ा हुआ है। साल 2021 में ओशिनगेट एक्‍सपीडिशंस ने इस पहल की शुरुआत की थी। वैज्ञानिकों ने कई रिसर्च की हैं ताकि अटलांटिक महासागर की प्रकृति, पर्यावरण और इसमें मौजूद जिंदगियों का पता लग सके।टाइटैनिक समुद्र तल से करीब 12,500 फीट यानी 3900 मीटर नीचे है। दुनिया की सबसे गहरी स्कूबा डाइव साल 2022 में 1,090 फीट तक गई थी। जबकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा भी समुद्र में सिर्फ 2,717 फीट तक ही जा पाएगा। टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचने से अभी भी लगभग 9,700 फीट कम है।

80 फीसदी हिस्‍से की मैपिंग नहीं
अमेरिका स्थित नेशनल ओशियनिक एंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्‍ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक महासागर का 80 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍से की मैपिंग नहीं हो सकी है और इसे एक्‍सप्‍लोर नहीं किया जा सका है। समुद्रतल काफी अव्‍यवस्थित है। यह पृथ्वी की सतह का 70 फीसदी हिस्‍सा कवर करता है। इसकर औसत गहराई 3,682 मीटर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आप जितना नीचे जाएंगे हाइड्रोस्टेटिक दबाव (किसी वस्तु पर तरल द्वारा प्रति इकाई क्षेत्र में लगाया गया बल) उतना ही ज्‍यादा होगा। महासागर का सबसे गहरा बिंदु जिसे मारियाना ट्रेंच के तौर पर जानते हैं 11,034 मीटर गहरा है। यह प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित है और समुद्री खाई का 1,580 मील लंबा (2,542 किलोमीटर) है।

चार और गहरे हिस्‍से
अर्थ-साइंस रिव्यूज जर्नल में प्रकाशित एक स्‍टडी के मुताबिक दुनिया भर में समुद्र के कम से कम चार और गहरे हिस्से हैं। इसमें आर्कटिक महासागर में मोलॉय होल भी शामिल है। यह सतह से 5,669 मीटर नीचे स्थित है। यहां सुंडा ट्रेंच भी है, जिसे जावा ट्रेंच भी कहा जाता है, जो पानी के नीचे 7,290 मीटर की गहराई पर स्थित है। दक्षिणी महासागर का सबसे गहरा हिस्सा, जो अंटार्कटिका को घेरता है, दक्षिण सैंडविच ट्रेंच के अंदर 7,385 मीटर की गहराई पर है। अंत में, मिल्वौकी डीप नामक प्यूर्टो रिको ट्रेंच साइट, अटलांटिक महासागर का सबसे गहरा हिस्सा है, जिसकी गहराई 8,408 मीटर है।

जगह जहां है टाइटैनिक का मलबा
जहां पर टाइटैनिक का मलबा पड़ा है उसके बारे में कई तरह की धारणाएं हैं। कई लोग कल्पना करते हैं कि वहां रेत की एक बड़ी मात्रा के साथ एक समुद्र तल है। लेकिन अधिकांश गहरे समुद्र की तरह, यह तलछट से बना एक टेढ़ा और गतिशील रास्‍ता है। वैज्ञानिकों से इसे कम ऑक्सीजन वाली, जीरो तापमान के करीब और एक पूरी तरह से अंधेरे में डूबे वातावरण के तौर पर बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.