25 साल बाद फिर डूबेगी टाइटैनिक! थिएटर में लौट रही रोज़ और जैक की लव स्टोरी, जानिए कब?

Updated on 12-01-2023 09:22 PM
25 पहला एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था 'टाइटैनिक'। इस मूवी ने 25 साल पहले सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया था। अगर ये कहें कि ऐसी मूवी पहले कभी किसी ने देखी ही नहीं थी तो ये कहना गलत नहीं होगा। गहरे समंदर में बड़ा सा जहाज... लाल बालों वाली हिरोइन... खूबसूरत स्केच करता हीरो... दोनों का प्यार... टाइटैनिक वाला पोज... डूबता जहाज... नीले मणि वाला नेकलेस... टाइटैनिक का नाम लेते ही, कई सारे सीन्स आंखों के सामने कौंधने लगते हैं। ऐसा लगता है कि ये ग्रैंड मूवी एक बार फिर से थिएटर में रिलीज हो जाए तो एक बार फिर सुनहरी यादों में गोता लगाने का मौका मिल जाए...। वैसे आपको बता दें कि फैंस को ये मौका मिलने वाला है। जी हां, जेम्स कैमरून की ये मूवी एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Titanic 25th Anniversary: 'टाइटैनिक' की री-रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, 'टाइटैनिक बिग स्क्रीन पर 4K 3D में वापस आ रही है। ये 10 फरवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।'हालांकि, 'टाइटैनिक' का नया पोस्टर देखने के बाद फैंस थोड़े कंफ्यूज भी हो गए हैं, क्योंकि इसमें केट विंसलेट दो अलग-अलग हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि ये जानबूझकर किया है या फिर गलती से ऐसा हुआ है? हालांकि, कुछ फैंस ने ही बताया है कि फोटो पुरानी ही है, बस इसे नया ट्रीटमेंट दिया गया है। एक ने बताया कि फोटो को फ्लिप किया गया है। वैसे आपको बता दें कि ये फिल्म का पुराना पोस्टर ही है, बस इसे नया कलेवर दिया गया है।
Titanic फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और को-एडिटर जेम्स कैमरून थे। इसकी कहानी ऐतिहासिक और फिक्शन दोनों थी, जो 'टाइटैनिक' नाम के सबसे बड़े जहाज (तब) के डूबने पर बेस्ड थी। इसमें Kate Winslet और Leonardo DiCaprio लीड रोल में थे। इनकी जबरदस्त एक्टिंग ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

सबसे महंगी मूवी थी टाइटैनिक

टाइटैनिक उस समय की सबसे महंगी मूवी थी। इसका बजट 200 मिलियन डॉलर था और कमाई के मामले में भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.202 बिलियन का बिजनस किया था। इसने अलग-अलग कैटेगरी में 11 ऑस्कर अपने नाम किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.