TMC बोली- कानून-व्यवस्था भाजपा शासित राज्यों से बेहतर, कोलकाता सबसे सुरक्षित ED पर हमले के बाद सवाल उठे

Updated on 09-01-2024 12:39 PM

पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हाल ही में हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार (8 जनवरी) को पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में जंगल राज चल रहा है। पीएम मोदी की लीडरशिप में पूरा देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन TMC की सरकार के कारण पश्चिम बंगाल उल्टी दिशा में जा रहा है।

सोनोवाल के बयान पर TMC ने पलटवार किया। TMC के प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था भाजपा शासित राज्यों से कहीं बेहतर है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता देश की सबसे सुरक्षित सिटी है।

ED की टीम पर हमले के बाद उठे सवाल
ED ने शुक्रवार (5 जनवरी) को राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के 15 ठिकानों पर रेड की थी। एक टीम नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां और शंकर अध्य के घर जा रही थी। ये दोनों घोटाले के आरोपी और पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक (बालू) के करीबी हैं। इसी दौरान TMC समर्थकों ने ED की टीम को घेर लिया और हमला कर दिया था। इसी मामले के बाद से ही राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ED ने बताया था कि भीड़ ने हमला तब किया, जब शाहजहां के घर का ताला तोड़ा जा रहा था। इससे पहले शाहजहां को कई बार फोन कर बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं आए। जिले के SP से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी बात नहीं की थी।

BJP की मांग- NIA से घटना की जांच कराई जाए
बीजेपी ने घटना के बाद सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की थी। साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की गई थी। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ED की टीम पर हमले की निंदा करते हुए कहा था- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। यह हमला दिखाता है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं। हमने गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जांच NIA से करवाने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा- किसी राज्य में केंद्रीय एजेंसी पर हमले से ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं हो सकता। यह सिर्फ टीम पर नहीं, बल्कि पूरे संविधान, देश के संघीय ढांचे पर पर हमला है। पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। हम जांच करेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है।

कांग्रेस ने कहा- आज हमला हुआ, कल हत्या हो सकती है
ED पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ED अधिकारियों पर सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह स्पष्ट है कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। आज वे घायल हुए, कल उनकी हत्या की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं होगी।

वहीं हमले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.