कई सालों के लिए सुनने को... विराट के खिलाफ बोलने पर क्या होता है, पैट कमिंस का दुख सुन लीजिए

Updated on 05-06-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का एक तीन साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भारत में विराट कोहली के बहुत बड़े फैन फॉलोइंग के बारे में बात कर रहे हैं। क्रिकेट में शायद सबसे ज्यादा जुनूनी और थोड़े आक्रामक फैंस भारत के ही माने जाते हैं, इसी बात को सच साबित करते हुए कमिंस ने बताया कि कैसे भारतीय मीडिया और फैंस उन्हें पूरी तरह से घेर लेते हैं।

वीडियो में क्या बोल रहे हैं कमिंस

द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर बात करते हुए कमिंस ने एक किस्सा सुनाया कि कैसे उन्होंने एक बार ट्वीट किया था कि उम्मीद है कोहली शतक नहीं लगाएंगे, लेकिन छह महीने बाद जब कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया तो उन्हें ढेर सारे रिप्लाई मिल गए।

पैट कमिंस ने कहा, 'अगर आप थोड़ा भी सोशल मीडिया पर रहते हैं, तो वहां तो बहुत जल्दी फंसाया जा सकता है। विराट कोहली के बारे में कुछ भी बोलें, तो अगले कई सालों के लिए सुनने को तैयार रहें। मुझे याद है कि मैंने कुछ साल पहले उनके बारे में कुछ कहा था। असल में, वो उनकी तारीफ ही थी। मैंने कहा था कि वह बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। उम्मीद है वो शतक ना बनाएं क्योंकि वो बहुत खतरनाक बल्लेबाज हैं। फिर करीब छह महीने बाद, जब उन्होंने शतक लगा दिया और मेरा फोन घंटियों से भर गया।'

2018 टेस्ट सीरीज की है बात

पैट कमिंस की बातों को सुनकर पॉडकास्ट होस्ट हंस पड़े। ये घटना 2018 की है, जब कप्तान कोहली ने पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 के दूसरे टेस्ट में 123 रन बनाए थे। भारत उस सीरीज में सिर्फ यही टेस्ट हारा था, वरना ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

हालिया मैचों में, कमिंस को विराट कोहली के खिलाफ सफलता मिली है। खासकर 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में जहां पेसर कमिंस ने कोहली को आउट करके भारतीय पारी को डगमगा दिया था। कमिंस हाल ही में आईपीएल 2024 के फाइनल में भी पहुंचे थे, जहां उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.