प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से लोगो को जोड़ने के लिये करें वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार : कलेक्टर

Updated on 08-10-2025 01:26 PM

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में रखी गई थी। समय सीमा की बैठक में आदि कर्मयोगी अंतर्गत तैयार किये जा रहे विलेज एक्शन प्लान को लेकर वृहद चर्चा की गई। जिसमें गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को चिह्नित करते हुए समावेशी विलेज एक्शन प्लान निर्धारित करने हेतु संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर एस. जयवर्धन ने दिए। 

उन्होने कहा 2030 तक इन विलेज एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जाना है, इसलिए आवश्यक है कि विलेज एक्शन प्लान के तहत बनने वाली कार्य योजना में ग्राम विकास को लेकर सभी बुनियादी बातों का समावेश हो। विदित हो कि ग्राम सभा के अनुमोदन के उपरांत प्रस्तावों को आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजा जायेगा, जिसमें मांग के स्वरूप ठोस कदम उठाये जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आदि कर्मयोगी के तहत होने वाले कार्य की अद्यतन जानकारी ऑफिशियल पोर्टल में निर्धारित समय सीमा में इंद्राज कराने के निर्देश संबंधितो को दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अद्यतन स्थिति के संबंध मे जानकारी ली गई। योजना का लाभ जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सकें इस हेतु उन्होने योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी, नगर पंचायत सीएमओ, सौर उर्जा संयंत्र स्थापित करने वाले वेण्डर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स व बैंकर्स के साथ एक संयुक्त बैठक के निर्देश दिए ताकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ने से प्रोत्साहित हो।

इसके साथ ही क्रमबद्ध शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्य की समीक्षा की गई, मुख्यमंत्री जन शिकायत, मुख्यमंत्री जन चौपाल, पीएमओ पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन और समय सीमा के तहत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए इनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.