मुनाफा कमाने के लिए आज Suzlon Energy सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव, दिख रहे तेजी के सभी संकेत

Updated on 01-04-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। पिछले सप्ताह होली और गुड फ्राइडे के चलते बाजार में तीन दिन ही कारोबार हुआ था। बाजार में गुरुवार को अंतिम कारोबारी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 655 अंक उछल गया था। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच ऑटोमोबाइल और बैंक शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही थी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 655.04 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,651.35 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,194 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 203.25 अंक चढ़कर 22,326.90 अंक पर बंद हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 में बीएसई सेंसेक्स 14,659.83 अंक यानी 24.85 अंक मजबूत हुआ था। वहीं निफ्टी 4,967.15 अंक यानी 28.61 प्रतिशत चढ़ा था। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा चार प्रतिशत और बजाज फाइनेंस करीब तीन प्रतिशत चढ़ा था। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में तेजी का कारण सब्सिडियरी कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस की सूचीबद्ध होने की योजना के बारे में आई रिपोर्ट था।

इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Aegis Logistics, VIP Industries, Latent View Analytic, Bank of Maharashtra, Suzlon Energy और Grasim Industrie पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Grasim Industries, L&T, Adani Ports, Sun Pharma और Maruti Suzuki शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Delta Corp, Vinati Organics, Rajesh Exports, Zee Entertainment Enterprises, Lux Industries, Alkyl Amines और Campus Activewear शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.