मुनाफा कमाने के लिए आज Tata Steel और Bharti Airtel सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव

Updated on 11-03-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में केवल चार दिन कारोबार हुआ था। शेयर बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद रहा था। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह शानदार तेजी देखने को मिली थी। बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते बंद रहा था। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 408.86 अंक और निफ्टी 117.75 अंक चढ़कर रेकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। वहीं गुरुवार को बाजार में तेजी जारी रही थी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए रेकॉर्ड बनाए थे। सेंसेक्स 33.40 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रेकॉर्ड स्तर 74,119.39 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 159.18 अंक चढ़ गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,493.55 अंक के नए रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 51.6 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और नेस्ले मुनाफे में रही थीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड शामिल थे। इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Concord Biotech, Century Textiles, Infibeam Avenues, Alok Industries, Zee Entertainment Enterprises और Chambal पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Triveni Turbine, NCC, Piramal Enterprises, Allcargo Logistics, KEC International और IGL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है।इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.