मुनाफा कमाने के लिए आज Adani Ports और Bandhan Bank सहित इन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव

Updated on 13-02-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Share Bazar) में पिछले सप्ताह लगातार गिरावट देखी गई थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 390 अंक नुकसान में रहा था। इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी और एनर्जी शेयरों में भारी बिक्री से बाजार नीचे आया था। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में तेजी और लगातार पूंजी निकासी से भी सेंटिमेंट पर असर हुआ था। सेंसेक्स 389.01 अंक टूटकर 62,181.67 अंकों पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, निफ्टी भी 112.75 अंक की गिरावट के साथ 18,496.60 अंकों पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 6.72 प्रतिशत नीचे आया था। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही थी। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, टाइटन, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक और आईटीसी शामिल थे। जियोजीत फाइनैंशल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘मुख्य रूप से आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। दुनिया में मंदी की आशंका से कारोबार में नरमी आने की चिंता से आईटी शेयरों में बिकवाली हुई थी।’ साप्ताहिक आधार भी सेंसेक्स 686.83 अंकों जबकि एनएसई निफ्टी 199.50 अंकों के नुकसान में रहा था।आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

    इन शेयरों में दिख रही तेजी

    मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने SBI, Adani Ports, Bandhan Bank, PFC और HDFC पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।


    इन शेयरों में मंदी का संकेत


    एमएसीडी (MACD) ने of Ashok Leyland, HCL, Astral, Mahindra CIE और Surya Roshni के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

    इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

    जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Safari Industries, CG Power, KPIT Technologies, Sonata Software और Britannia शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

    इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव

    जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Adani Gas, Adani Transmission, Adani Green और Tata Tele शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.