पाकिस्‍तान को कंगाली से निकालने के लिए क्‍या शहबाज शरीफ ने आईएमएफ के साथ किया देश की आजादी का सौदा? समझें

Updated on 07-02-2023 05:51 PM
इस्‍लामाबाद: भारत का पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान इस समय भयानक आर्थिक‍ संकट में फंसा है। डॉलर खत्‍म हो चुका है और आयात पर भी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में अब सारी उम्‍मीदें अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) पर टिकी हैं। लेकिन कुछ जानकारों की मानें तो पाकिस्‍तान अगर आईएमएफ की शर्तें मानता है तो फिर वह अपनी संप्रभुता को उसके सामने गिरवी रख देगा। दरअसल आईएमएफ की तरफ से पाकिस्‍तान के भ्रष्‍टाचार विरोधी तंत्र का सशर्त रिव्‍यू होना है। नौ फरवरी को दुनिया को इस बात का पता लगेगा कि आईएमएफ ने क्‍या फैसला किया है।
IMF की कड़ी शर्तें
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी सरकार इस बात रजामंद हो गई है कि नेशनल अकाउंटबिलिटी ऑर्डनेंस (NAO) और फेडरेल इनवेस्टिगेशन एक्‍ट में (FIA) और सुधार किए जाएंगे। आईएमएफ की टास्‍क फोर्स की तरफ से एनएओ 1999 और एफआईए एक्‍ट 1974 में संशोधन किए जाएंगे।

आईएमएफ की तरफ से पाकिस्‍तान की सरकार पर पिछले एक साल से यह शर्त लगाई जा रही हैं कि वह एनएओ में बदलाव करे। यह वह कानून है जिसके तहत पाकिस्‍तान के राजनेताओं के अलावा यहां के अफसरों ने 1100 अरब रुपयों का फायदा कमाया है। जमकर भ्रष्‍टाचार किया और जनता का पैसा लूटा। आर्थिक संकट, खाद्यान और ऊर्जा के संकट से जूझता पाकिस्‍तान में पिछले दिनों स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान (संशोधन) बिल 2921 पास किया गया था।
नौ फरवरी के बाद बड़ा ऐलान
कई लोगों का कहना है कि इस कानून के पास होते ही पाकिस्‍तान ने केंद्रीय बैंक को आईएमएफ के सुपुर्द कर दिया है। बाजार के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आईएमएफ की कड़ी शर्तो को मानकर पाकिस्‍तान ने अपनी आर्थिक आजादी गंवा दी है। लेकिन यह भी सच है कि उसकी हालत ऐसी है कि वह इन शर्तों से इनकार नहीं कर सकता है। आईएमएफ की तरफ से सशर्त 1.3 अरब डॉलर रिलीज करने का फैसला किया गया है। नौ फरवरी के बाद इसका ऐलान कर दिया जाएगा। मार्च में अगली किश्‍त का ऐलान किया जाएगा।

पाकिस्‍तान से क्‍या चाहता है आईएमएफ
रक्षा बजट में सालाना 10 से 20 फीसदी की कटौती के साथ ही आईएमएफ ने मांग की है कि सैन्‍य और असैन्‍य अफसरों की संपत्ति का ऐलान किया जाए। साथ ही शहबाज सरकार को इस महीने ही 300 अरब डॉलर के मिनी बजट के बारे में घोषणा करनी होगी। पाकिस्‍तान को 900 अरब डॉलर के सर्कुलर कर्ज का सामना करना है। ऐसे में उसे भारी कर लगाने होंगे। साथ ही बिजली, गैस और ऊर्जा पर मिल रही छूट को खत्‍म करना होगा। साथ ही सभी पेट्रोलियम उत्‍पादों पर 17 फीसदी जीएसटी की भी शर्त रखी गई है। इसके अलावा आईएमएफ से सलाह मशविरे के बाद ही पाकिस्‍तान कोई वित्‍त से जुड़े कानूनों में बदलाव कर सकेगा। एफएटीएफ की शर्तों के तहत अकाउंटबिलिटी, ऑडिट और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे फैसलों के कानून पर आईएमएफ नजर रखेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.