विदेश जाकर छुट्टियां मनाने के लिए ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब, भारत में सबसे महंगा फ्लाइट टिकट

Updated on 13-06-2023 09:49 PM
नई दिल्ली: भारत में एविएशन सेक्टर में उधर-पुथल का दौरा जारी है। गो फर्स्ट के दिवालिया होने के बाद डोमेस्टिक एयरलाइंस ने फ्लाइट टिकटों में इजाफा कर दिया। खासकर उन रूटों पर फ्लाइट टिकट के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिनपर गो फर्स्ट एयरलाइन का दबदबा था। सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल फ्लाइट टिकटों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेशनल एयर फेयर में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशल (ACI) के मुताबिक एशिया पैसिफिक में फ्लाइट टिकटों के फेयर में अब तक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है।

ACI एशिया पैसिफिक ने कहा कि उन्होंने स्टडी में पाया है कि इंटरनेशनल एयरफेयर में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि डोमेस्टिक रूट्स पर किराए में 10 फीसदी से कम की बढ़ोतरी हुई है। एसीए ने दुनिया के टॉप 10 एविएशन मार्केट के 36000 रूट्स पर ये स्टडी की। उन्होंने अपनी स्टडी में पाया है कि बीते कुछ सालों में इंटरनेशल एयर फेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जिन एविएशन मार्केट में इंटरनेशनल एयरफेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है, उसमें भारत पहले नंबर पर है। ACI के मुताबिक भारत में एयर फेयर में 41 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं UAE में 34 फीसदी, सिंगापुर में 30 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना के बाद साल 2021 के अंत में इंटरनेशनल फ्लाइट एक बार फिर से शुरू हुए। पोस्ट कोविड हवाई किराए में सबसे ज्यादा तेजी आई है। वैश्विक स्तर इंटरनेशनल फ्लाइटकिराए में रॉकेट के रफ्तार से तेजी देखने को मिली है। डिमांड का असर फ्लाइट टिकटों के किराए पर देखने को मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.