तेंदूपत्ता का उत्पादन बढ़ाने ग्रामीणों ने ख़त्म की बूटा कटाई

Updated on 19-04-2023 10:45 PM

महासमुंद । तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए समितियों द्वारा ग्रामीणों ने पिछले माह मार्च के दूसरे सप्ताह में शाख कर्तन का काम ख़त्म कर दिया गया है। इस बार तेंदूपत्ता की आवक बढ़ने की संभावना है। मानक बोरा दर बढ़ा दिए जाने से तेंदूपत्ता संग्राहकों का परिवार भी दिलचस्पी ले रहे हैं। मार्च महीने के लगते ही तेंदूपत्ता का सीजन शुरू हो जाता है। ग्रामीण और समितियां बूटा कटाई में जुट जाती हैं, ताकि उच्च गुणवत्ता वाली तेंदूपत्ता श्रमिकों को मिल सके। आगामी मई के प्रथम सप्ताह से संग्राहकों का परिवार तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू कर देगा।

वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण की स्थिति अच्छी बताते हुए लघु वनोपज संघ ने संग्रहण के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छी आवक की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक संग्रहण का लक्ष्य रखा जाएगा। लघु वनोपज संघ की जो भी शुद्ध आय होती है। उस आय का 70 प्रतिशत उसके संग्राहकों में बोनस के रूप में वितरित कर दिया जाता है। वहीं तेंदूपत्ता तोड़ने श्रमिक भी पूरे मनोयोग से तैयार है।


 
विभागीय जानकारी अनुसार वर्ष 2023 तेंदूपत्ता संग्रहण के पूर्व इस जिला यूनियन के समस्त 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 69 लॉटों में शाखकर्तन का कार्य अनुकुल मौसम में शाखकर्तन कार्य प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 01 मार्च से 15 मार्च 2023 अवधि में सम्पन्न कराया गया, जिसका पारिश्रमिक 55 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से 50 लाख 21 हजार 500 रुपए का पारिश्रमिक भुगतान किया गया है।

 
तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अनुमानतः मई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होना है, जिसके लिये वनोपज संघ रायपुर द्वारा निविदा के माध्यम से समस्त 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के 69 लॉटों के लिये अग्रिम क्रेता नियुक्त किये जा चुके है। समिति के फड़ों पर संग्रहण कार्य सुचारू रूप से संपादन करने हेतु जोनल अधिकारी पोषक अधिकारी, फड़ अभिरक्षक एवं फड़ मुशियों की नियुक्ति की गई है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपए संग्रहण पारिश्रमिक राशि संग्रहण लक्ष्य 91 हजार 300 मानक बोरा के विरूध्द वास्तविक संग्रहण मात्रा पर अनुमानित 36 करोड़ 52 लाख रूपए का भुगतान उनके बैंक खाता के माध्यम से किया जाएगा। विगत वर्ष 2022 में 95 हजार 400 मानक बोरा लक्ष्य के विरुध्द 83,596.215 मानक बोरा का संग्रहण किया गया है, जिसका संग्रहण पारिश्रमिक राशि 33 करोड़ 84 लाख रूपए 88 हजार 77 संग्राहकों को सीधा उनके बैंक खाता में भुगतान किया गया है।


तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले संग्राहक परिवार को संघ / शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लभांवित किया गया है। इनमें शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजनातर्गत योजना प्रारंभ तिथि 05 अगस्त 2020 से दिसम्बर 2022 तक 580 हितग्राहियों को 8 करोड़ 93 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा अनुदान योजनांतर्गत योजना प्रारंभ तिथि 01 अप्रैल 2020 से जनवरी 2023 तक 306 हितग्राहियों को 37 लाख 72 हजार रूपए का भुगतान किया गया है।
 
लघु वनोपज संघ ने वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण की स्थिति अच्छी बताते हुए कहा कि संग्रहण के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छी आवक की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक संग्रहण का लक्ष्य रखा जाएगा। लघु वनोपज संघ की जो भी शुद्ध आय होती है। उस आय का 70 प्रतिशत उसके संग्राहकों में बोनस के रूप में वितरित कर दिया जाता है। वहीं तेंदूपत्ता तोड़ने श्रमिक भी पूरे मनोयोग से जुट गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.