पीएम आवास निर्माण में मिस्त्री के अभाव को दूर करने, जिले में 35 मेसन प्रशिक्षणार्थियों का दूसरा बैच हुआ प्रारम्भ

Updated on 10-09-2025 05:12 PM

सूरजपुर। कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले में स्वीकृति प्राप्त समस्त आवासों को पूर्ण करने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे है। दौरों के माध्यम से हितग्राहियों से मिलकर उन्हें प्रेरित करने, जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं आवास चौपाल के माध्यम से लगातार समन्वय, बिहान योजना के दीदियों के माध्यम से हितग्राहियों का उन्मुखीकरण, बिहान से ऋण की व्यवस्था, सामग्री की व्यवस्था, बैंक के माध्यम से राशि निकालने में सहयोग, मिस्त्री की व्यवस्था के निरंतर कार्य किए जा रहे है। 

हितग्राही से अपील है कि प्राप्त राशि का तत्काल कार्य पूर्ण कराया जाए, किसी के बहकावे में आकर अपने आवास की राशि किसी अन्यत्र व्यक्ति को ना दी जावे। समस्या होने पर हितग्राही जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9244049285 पर संपर्क कर सकते है। निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो, इसके लिए मिस्त्री को लगातार समझाइए एवं दौरे कर कार्यों का अवलोकन तकनीकी अमलों द्वारा किए जा रहे है।

मिस्त्री अभाव को दूर करने ग्राम पंचायतों का कलस्टर तैयार कर, प्रथम फेस में जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत मजीरा में आरसेटी अंबिकापुर द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया था। इनके द्वारा अगला बैच जनपद पंचायत प्रतापपुर के बगड़ा ग्राम पंचायत में 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें हितग्राही या ग्राम के ही इच्छुक युवा को चिन्हांकित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें निर्माण की बेसिक जानकारी दी रही है जैसे - लेआउट करना, मसाला तैयार करना, जोड़ाई का कार्य करना, छड़ बांधना एवं मोड़ना, कॉलम एलाइनमेंट तथा अन्य प्रमुख तकनीकी बातों के महत्व के विषय में प्रशिक्षित किए जा रहे है। हितग्राहियों के ही निर्माणाधीन आवासों में विजिट कराते हुए, इन्हें लाइव प्रदर्शन करने का कार्य भी किया जा रहा है। 30 दिनों का यह प्रशिक्षण ग्राम एवं सेक्टर में मिस्त्री के कमी को दूर कर पाने में कारगर सिद्ध होने के साथ साथ, रोजगार का एक साधन भी सिद्ध हो रहा है। चूंकि आवास का एक बड़ा लक्ष्य जिले को प्राप्त है, जिस हेतु बड़ी संख्या में मिस्रियों की जरूरत भी एक ही समय पर बढ़ गई है।  जो कि इन्हें आसानी से काम उपलब्धता हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.