शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बुजुर्ग दादी की त्रिशूल घोंप कर हत्या, इलाके में सनसनी

Updated on 20-10-2024 11:53 AM

दुर्ग । भिलाई से एक दिल दहला देनी वाली खबर सामने आई है जहां एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी की त्रिशूल घोंप कर हत्या कर दी और फिर नजदीक के शिवलिंग पर उसका खून चढ़ा दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, नंदिनी थाना क्षेत्र में दादी रुक्मणी गोस्वामी और उसका पोता गोविंद गोस्वामी अकेले ही एक साथ घर में रहते थे। वहीं आज शाम पोते ने दादी से बातचीत के दौरान अचानक त्रिशूल से दादी के सिर पर ताबतोड़ हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी ने पोते ने दादी की हत्या के बाद उसके खून को पास के ही शिव मंदिर ले जाकर शिवलिंग के ऊपर उसी खून से शिव जी का अभिषेक कर दिया।


इस घटना के बाद आरोपी ने अभिषेक के लिए खून कम पड़ने पर खूद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलती है आसपास के लोगोंं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने अंधविश्वास की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खुद को बड़ा शिव भक्त बताता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.