फर्जी टिकट बुकिंग और दलालों पर रोक लगाने ...:अब सुबह 8 से 10 बजे तक सिर्फ आधार प्रमाणित यूजर ही कर सकेंगे ट्रेन टिकट बुक

Updated on 31-10-2025 12:59 PM

रेलवे ने फर्जी टिकट बुकिंग और दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब किसी भी ट्रेन की आरक्षण बुकिंग खुलने के पहले दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। रेलवे ने यह नई व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और टिकट प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की है।

भोपाल रेल मंडल से पश्चिम मध्य रेलवे में व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार, यह नियम विशेष रूप से उस समय के लिए लागू किया गया है, जब नई ट्रेनों की बुकिंग शुरू होती है या तत्काल टिकटों की मांग बहुत अधिक रहती है। अक्सर देखा गया है कि इस अवधि में टिकट दलाल बड़ी संख्या में टिकटें बुक कर लेते हैं, जिससे असली यात्रियों को सीटें नहीं मिल पातीं। अब आधार प्रमाणित यूजर्स के लिए यह व्यवस्था लागू होने से बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो जाएगी।

लिंक करना होगा आधार: इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य होगा। जिन उपयोगकर्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से इसे आसानी से कर सकते हैं। रेलवे का कहना है कि आधार लिंकिंग से हर यूजर की पहचान सत्यापित हो जाएगी, जिससे कोई भी व्यक्ति एक से अधिक फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट बुक नहीं कर पाएगा।

बनते हैं 25000 टिकट: भोपाल समेत पश्चिमी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑनलाइन टिकट बुकिंग रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल सहित पश्चिमी रेलवे क्षेत्र में हर दिन 20 से 25 हजार ई-टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। यह व्यवस्था फिलहाल केवल ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग पर लागू की गई है। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो स्वयं टिकट बुक करते हैं और किसी एजेंट या दलाल की मदद नहीं लेते।

वास्तविक यात्री को मिलेगा टिकट

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि इस कदम से वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और दलालों द्वारा सॉफ्टवेयर या फर्जी अकाउंट के जरिए किए जाने वाले गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार विवरण अपडेट कर लें, ताकि टिकट बुकिंग के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.