ट्विटर के कर्मचारियों के लिए आज 'ब्लैक फ्राइडे', शुरू हो रही छंटनी

Updated on 04-11-2022 06:21 PM
नए मालिक के आने के बाद ट्विटर के उन कर्मचारियों के लिए आज का दिन 'ब्लैक फ्राइडे' साबित होगा, जिन्हें कंपनी आज बाहर का रास्ता दिखाएगी। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर यह बताया है कि उनकी नौकरी रहेगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें मेल के जरिए दी जाएगी। 
ट्विटर ने कर्मचारियों को शुक्रवार को ऑफिस आने से मना किया गया है।  मेल के जरिए ट्विटर ने कर्मचारियों से कहा, 'अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए।' बता दें  27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील पूरी करते ही  कंपनी को टेकओवर कर लिया था। सबसे पहले कंपनी के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल , सीएफओ रहे नेड सेगल और कंपनी की लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सेफ्टी विभाग की हेड रहीं विजया गड्डे  की छुट्टी कर दी गई।
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील की है. अब वह अपने पैसों को वसूलने के लिए कंपनी में बड़ी लेवल पर छंटनी कर रहे हैं, जिससे कंपनी को प्रॉफिटेबल बनाया जा सके। अब इस खबर पर मुहर लग रही है कि कंपनी अपने कॉस्ट कटिंग के लिए अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है।

कर्मचारियों को मेल के जरिए दी जाएगी जानकारी

 बताया है कि ट्विटर ने कंपनी के कर्मचारियों को शनिवार को ऑफिस आने से मना किया है।  इसके साथ ही उन्हें यह जानकारी दी है कि उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा या नहीं इसकी जानकारी केवल मेल से दी जाएगी। अगर किसी ट्विटर कर्मचारी की नौकरी सुरक्षित है तो उसे कंपनी के ईमेल पर मैसेज मिलेगी। वहीं जिन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है उन्हें उनके पर्सनल ईमेल के जरिए मैसेज भेजा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.