आज सन फार्मा और अडानी ग्रीन से निवेशकों की तबीयत होगी हरी! जानिए क्यों आ सकता है उछाल

Updated on 19-12-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन से चली आ रही तेजी पर सोमवार को विराम लग गया। मंगलवार को सन फार्मा, अडानी ग्रीन, एनबीसीसी, एनएचपीसी, बायोकॉन, वेदांता, इरकॉन इंटरनेशनल और देवयानी इंटरनेशनल के शेयर निवेशकों की झोली भर सकते हैं। सन फार्मा ने अमेरिका की कंपनी लिंड्रा थेरेप्यूटिक्स में 16.7% हिस्सेदारी तीन करोड़ डॉलर में खरीदने की घोषणा की है। इस रणनीतिक निवेश से कंपनी को नई दवा वितरण टेक्नोलॉजी के विकास में मदद मिलेगी। यह सौदा दिसंबर 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सरकारी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को 180 करोड़ रुपये के दो परामर्श कार्य के ऑर्डर मिले हैं।

एक और सरकारी कंपनी एनएचपीसी का बोर्ड एक या एक से अधिक बिजलीघरों के मॉनीटाइजेशन पर विचार करेगा। इस पहल का मकसद भविष्य में नकदी प्रवाह को सुनिश्चित करना है। बोर्ड की 22 दिसंबर को बैठक होनी है। अडानी ग्रीन एनर्जी की सहयोगी कंपनी अडानी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग नाइन लिमिटेड ने चार सहयोगी यूनिट्स का गठन किया है। बायोकॉन की सहयोगी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने 120 देशों में खरीदे गए बायोसिमिलर बिजनस के ट्रांजिशन का काम पूरा कर लिया है। वेदांता ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए प्रति शेयर दो रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश मंजूर किया है।

इन शेयरों में रह सकता है उतारचढ़ाव

मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक टीम लीज सर्विसेज, जेनसर टेक, एसकेएफ इंडिया, डेल्टा कॉर्प, ईआईडी पेरी और Kaynes Technology के शेयरों में तेजी दिख सकती है। दूसरी ओर प्रिंस पाइप्स, यूटीआई एएमसी, आरती ड्रग्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, ग्लैंड फार्मा और
Bosch के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

शेयर मार्केट का हाल

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजारों की तेजी थम गई। बीएसई सेंसेक्स 168.66 अंक की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 38 अंक की गिरावट के साथ 21,418.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और मारुति शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.