मुंबई में आज का दिन बहुत भारी, स्कूल-कॉलेज सब बंद... जानिए दिल्ली-NCR का मौसम

Updated on 26-09-2024 12:14 PM
अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आज का दिन बहुत भारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में आज भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है। IMD ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सभी मुंबई के लोगों से अनुरोध किया गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें और सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें। मुंबई समेत गुजरात, कोंकण, गोवा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं देश के दूसरे राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।

मुंबई में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट'


मुंबई और उसके उपनगरों में बुधवार दोपहर से भारी बारिश जारी है, जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए। वहीं कुर्ला और ठाणे स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें रुकी रहीं, जिससे यात्री फंस गए। वहीं सड़कों पर ट्रैफिक धीमा रहा। मुंबई में जारी भारी बारिश की वजह से बुधवार को शहर आ रहीं दो उड़ानों का रूट बदलना पड़ा और उन्हें दूसरे शहरों में उतरना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा विभिन्न फ्लाइट कंपनियों की सात उड़ानें रात आठ बजकर नौ मिनट तक मंजूरी के इंतजार में उतर नहीं सकीं और हवा में ही मंडराती रहीं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार


मुंबई में जहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट है, वहीं दिल्ली में मौसम बदल चुका है। आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। राष्ट्रीय दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी एक दो जगह पर बरसात के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान कुछ ऊपर जा सकता है। गर्मी-उमस से लोग थोड़ा परेशान नजर आ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने और 19 दिनों के बाद बुधवार को लोगों ने वायु गुणवत्ता में गिरावट महसूस किया। एक्यूआई 235 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है।

राजस्थान के 11 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आने वाले तीन दिन तक प्रदेशभर में कई जगह बारिश होगी। IMD ने दो दिन में 22 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। आज जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर शामिल हैं।

हिमाचल में कहीं-कहीं बरसेंगे बदरा


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, भुंतर और सुंदरनगर शहरों में 1994 के बाद से इस साल बुधवार को सितंबर महीने का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और धर्मशाला में अधिकतम तापमान ने भी 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां 24 सितंबर को राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में आज से लेकर तीन दिनों के दौरान बारिश का दौर तेज हो सकता है। बारिश बढ़ने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के छह से आठ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.