2000 के नोट बदलवाने का आज आखिरी मौका, अभी चूके तो जानिए फिर क्या होगा

Updated on 07-10-2023 03:01 PM

नई दिल्ली : पर्स देख लीजिए, घर छान मारिए, पत्नी-बच्चों से भी पूछ लीजिए। अगर 2000 का कोई नोट आपके पास बचा है, तो आज ही उसे बैंक में जमा करा आइए। क्योंकि बैंकों में 2000 के नोट जमा कराने या बदलवाने का आज आखिरी दिन (2000 rupee note exchange last date) है। 2000 का नोट जमा कराने की पिछली डेडलाइन 30 सितंबर थी। इसके बाद आरबीआई ने नोटों को वापस करने की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी थी। इस बढ़ी हुई समय सीमा का आज 7 अक्टूबर को आखिरी दिन है। आप आज आखिरी दिन आरबीआई द्वारा सर्कुलेशन से बाहर किये गए 2,000 के नोटों को बैंकों में जमा करा सकते हैं।


शनिवार को खुले रहेंगे बैंक

आज शनिवार के दिन बैंक खुले रहेंगे। बैंकों का साप्ताहिक अवकाश महीने के प्रत्येक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को होता है। आज महीने का पहला शनिवार होने के चलते बैंक खुले हुए हैं।
 

डेडलाइन के बाद क्या होगा?

आरबीआई के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद 2000 रुपये के नोट सिर्फ 19 आरबीआई कार्यालयों में ही बदलवाए जा सकते हैं। यहां प्रति लेनदेन अधिकतम कैश डिपॉजिट लिमिट 20,000 रुपये तक है। हालांकि, 19 आरबीआई ऑफिसेज में लोग अपने भारतीय बैंक खातों में किसी भी राशि के जमा के लिए 2000 के नोट ला सकते हैं।

बने रहेंगे लीगल टेंडर

आरबीआई के अनुसार, 2000 रुपये के नोट 7 अक्टूबर की डेडलाइन के बाद भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। हालांकि, वे लेनदेन के लिए स्वीकृत नहीं होंगे। आज के बाद, ये नोट सिर्फ आरबीआई ऑफिस में ही बदलवाए जा सकते हैं। आरबीआई के 19 रीजनल कार्यालयों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। लोग अपने भारतीय अकाउंट में जमा के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट्स को डाक के जरिए इन 19 आरबीआई ऑफिसों में किसी के भी पते पर भेज सकते हैं।
 

12,000 करोड़ रुपये नहीं आए वापस

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया था कि 2,000 रुपये के नोटों में से 87 फीसदी बैंकों में डिपॉजिट्स के रूप में वापस आ गए हैं। जबकि बाकी काउंटर्स पर बदले गए हैं। दास ने बताया कि 19 मई, 2023 को 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोटों में से 12,000 करोड़ रुपये अभी तक वापस नहीं आए हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.