सीबीएसई प्राइवेट स्टूडेंट्स के आवेदन की अंतिम तिथि आज

Updated on 30-09-2025 03:33 PM

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 30 सितंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर देगा, हालांकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। यह पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हुई थी और छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 320 रुपए का भुगतान करना होगा।

अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के लिए भी प्रति विषय 320 का भुगतान करना होगा. प्रैक्टिकल फीस के लिए 12वीं के छात्रों को प्रति प्रैक्टिकल 160 रुपए शुल्क चुकाना होगा। 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर सके प्राइवेट छात्र लेट फीस के साथ तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. लेट फीस के रूप में छात्रों को 2000 रुपए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन चुनना होगा केंद्र

ऑनलाइन पंजीकरण करते समय जिस परीक्षा सेंटर का चयन किया जाएगा, उसी के आधार पर उसे आवंटन किया जाएगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म व फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना है. अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे. ऐसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, और 2025 में फेल हुए थे वे छात्र आवेदन करके वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.