101 साल पुराने बैंक के IPO का आज आखिरी दिन, बढ़कर 25 रुपये पहुंचा प्रीमियम

Updated on 07-09-2022 06:36 PM

101 साल पुराने प्राइवेट बैंक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ अभी खुला हुआ है। बैंक के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज (7 सितंबर 2022) आखिरी दिन है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही 1.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये है। ग्रे मार्केट में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर अच्छे प्रीमियम ट्रेड कर रहे हैं। 

25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं बैंक के शेयर
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयर ग्रे मार्केट में 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर बैंक के शेयर 525 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और बुधवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं तो शेयर बाजार में बैंक के शेयरों की लिस्टिंग 550 रुपये के स्तर पर हो सकती है। बैंक के शेयर 15 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं। 


एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 363 करोड़ रुपये से ज्यादा
तूतीकोरिन स्थित प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बताया है कि अपने शेयर सेल से पहले उसने एंकर इनवेस्टर्स से 363 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं। आईपीओ में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 1.58 करोड़ इक्विटी शेयर इश्यू करेगा। आईपीओ में अपर प्राइस बैंड पर बैंक करीब 831.6 करोड़ रुपये जुटाएगा। ब्रोकरेज हाउस यस सिक्योरिटीज ने बैंक के IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.