3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आज आखिरी दिन; दलेर मेहंदी के गानों से आयोजन का होगा समापन

Updated on 16-02-2023 10:03 PM

सरगुजा जिले में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का गुरुवार को आखिरी दिन है। यहां पहली बार आयोजित काइट फेस्टिवल का भी जबरदस्त क्रेज दिखा। काइट फेस्टिवल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की पतंग भी आसमान में खूब लहराई। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे। वहीं रंग-बिरंगी बड़ी-बड़ी अलग-अलग डिजाइन की मनमोहक पतंगों से आसमान भरा दिखा।

काइट फेस्टिवल में ओडिशा से आए जसपाल सिंह ने बताया कि जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई देशों में निर्मित पतंगें उनके पास हैं। डोरेमॉन काइट की डिजाइन उन्होंने खुद बनाई है। उनके पास सिंगल और अटैच करीब 50 पतंगें हैं। अधिक जगह होने पर ज्यादा संख्या में काइट बक का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि मैनपाट महोत्सव में पहली बार काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां खूब भीड़ उमड़ रही है और लोग अपनी पसंद के पतंगों को उड़ा रहे हैं।

16 फरवरी को दलेर मेहंदी का कार्यक्रम

मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार को फेमस सिंगर दलेर मेहंदी अपना रंग जमाएंगे। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल होंगे। दलेर मेहंदी के गानों पर झूमने के लिए दर्शक भी पूरी तरह से तैयार हैं। यहां 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने आ रहे हैं।

बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन ने ‘चल छइयां-छइयां’ पर लोगों को खूब झुमाया

गौरतलब है कि अंबिकापुर में मैनपाट महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। वहीं बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन और सुमेधा करम्हे ने फिल्मी गाने गाकर समां बांध दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने अपने गानों से छत्तीसगढ़ की माटी की याद दिलाई।

पहले दिन छालीवुड के कलाकारों ने भी खूब जमाया रंग

बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन के ‘चल छइयां-छइयां छइयां छइयां, काटूं कैसे राता ओ सांवरे और ससुराल चली गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया। सुमेधा करम्हे ने ‘शंकरा-शंकरा’ गाने के साथ हिंदी सदाबहार और छत्तीसगढ़ी गाने पेश किए। छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा और नितिन दुबे ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। अनुज शर्मा ने ‘मोर छइहां भुइयां ल छोड़ थिराबे कहां रे’, ‘प्यार दे बर आए रहिस इनकार होगे जी, टूरी आइसक्रीम खाके फरार होगे जी’ व नितिन दुबे ने हाय रे मोर कोंचई पान जैसे धमाकेदार गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

सरगुजिहा के गायक संजय सुरीला ने ‘हाय रे सरगुजा नाचे’ व कई लोकप्रिय गानों से महफि़ल सजाया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल भटको, चाइल्ड एजुकेशन सेंटर, एकलव्य आदर्श विद्यालय बतौली, सेजस देवगढ़, केजीवीबी मैनपाट के स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी।

लेजर शो और आतिशबाजी से जगमगाया मैनपाट

पहले दिन लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से मैनपाट महोत्सव का स्थल शोभायमान हो गया। रोपाखार जलाशय में रात में लेजर शो शुरू किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशों को रंगीन और आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखों ने आकाश में रंगीन नजारे पेश किए। मैनपाट महोत्सव में पहली बार रोपाखार जलाशय में लेजर शो का आयोजन किया गया। लेजर की तेज और रंगीन किरणें एक-दूसरे को काटती हुईं महोत्सव स्थल पर चार चांद लगा दिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुदीन इराकी, कलेक्टर कुन्दन कुमार, एसपी भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.