बजट सत्र का सातवां दिन आज, मंत्री केदार कश्यप और टंकराम देंगे सवालों का जवाब

Updated on 05-03-2025 01:24 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री समेत दो मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा होगी। मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा के विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। आबकारी, शिक्षा, वन, राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर विस्तृत चर्चा होगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में प्रमुख रूप से सिकल सेल मरीजों के इलाज सुविधा को लेकर विशेष चर्चा होगी। श्रवण बाधित विद्यालय, आड़ावाल (जगदलपुर) की स्थिति पर चर्चा होगी। वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सत्र के दौरान राज्य की नीतियों, वित्तीय स्थिति और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है, क्योंकि कई जनहित से जुड़े मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए हैं।
छत्तीगसढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को राज्य का आम बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य के लोगों के उत्थान और उन्हें सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए 10 नए योजनाओं के शुरुआत का ऐलान किया है। सरकार ने अपने कार्यक्रम में जिन नए योजनाओं को शामिल किया है उनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाय पास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का क्रियान्वयन और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.