आज वक्त है अपनी ताकत दिखाने का, हाथ लगाएं तो सजा जान से मारा तो भी... नूंह हिंसा के ऑडियो से दंगाई बेनकाब

Updated on 08-08-2023 01:06 PM
नूंह: गत 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की धार्मिक शोभायात्रा जब अरावली की पहाड़ियों में बने मंदिर से निकली तभी यात्रा पर गोलीबारी हुई और पथराव भी किया गया। इस दौरान भड़की हिंसा ने जहां दो होमगार्डों सहित 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया तो करीब 88 लोगों को घायल कर दिया। इस हिंसा कैसे भड़की और इसको भड़काने में किसका हाथ है, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी हुई है। इस बीच हिंसा से पहले के कई ऑडियो सामने आए है। जिन्हें सुनकर सभी के कान खड़े हो गए है। ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि कैसे दंगाइयों ने इस हिंसा को अंजाम दिया।

हिंसा पूर्व नियोजित थी, ऑडियो से हुआ खुलासा
नूंह में हुई हिंसक झड़प के बाद सामने आए इस ऑडियो से पता चलता है कि हिंसा पूर्व नियोजित थी। इस हिंसा की पहले से ही प्लानिंग की गई थी और बड़ी संख्या में लोगों को मारने की साजिश की गई थी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम को मिली कई ऑडियो क्लिप से साफ जाहिर है कि यह हिंसा अचानक नहीं भड़की थी बल्कि इसके लिए पहले से एक बड़ी योजना बनाई गई थी।

40 किलोमीटर दूर सिंगार मंदिर पर इकट्ठा होने के बाद
ऑडियो में एक शख्स लोगों से सिंगार महादेव मंदिर में इक्कट्ठा होने के लिए और वहां मौजूद लोगों पर हमला करने के लिए कह रहा है। ऑडियो में यह कहा जा रहा है कि ' लोगों को गाड़ियों में रखकर ही जलाना चाहिए था,आज वक्त है अपनी ताकत दिखाने का। हाथ लगाओगे तो भी सजा और जान से मार दोगे तो भी इतनी ही सजा मिलेगी, मरना एक दिन है'। सिंगार महादेव मंदिर नूंह में हुई हिंसा के स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

गांव सिंगार के मंदिर पर होना था यात्रा का समापन
सिंगार का महादेव मंदिर वही स्थान जहां इस ब्रजमंडल यात्रा का समापन होना था। यह यात्रा नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर से शुरू होकर सिंगार के महादेव मंदिर पुन्हाना में समाप्त होनी थी। जैसे ही नूंह में हिंसा भड़की वैसे ही प्लान के मुताबिक गांव सिंगार में उपद्रवी इकट्ठा होने लगे। नूंह में यात्रा पर करीब 1 बजे उपद्रवियों द्वारा फायरिंग और पथराव किया गया था। तो वहीं देखते ही देखते आगजनी की घटनाओं को दिया गया। जिसके बाद करीब 5 बजे यह हिंसा गांव सिंगार के महादेव मंदिर तक पहुंच गई। जहां उपद्रवियों द्वारा कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं कई गाड़ियां भी आग के हवाले कर दी गई। अब वायरल ऑडियो क्लिप ने यह साबित कर दिया है कि नूंह के बाद गांव सिंगार में योजनाबद्ध तरीके से हिंसा को अंजाम दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.