आज भोपाल-विदिशा समेत 34 जिलों में होगी बारिश और ओले गिरने के आसार, गेहूं और लहसुन की खड़ी फसल पर संकट

Updated on 20-03-2026 12:10 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले दो दिनों से ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा, जहां कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में देर रात और शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर सहित 34 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के मध्य हिस्से में सक्रिय सिस्टम के कारण अगले 24 घंटों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

20 मार्च को सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, छतरपु, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी, बारिश के आसार हैं। जबकि 21 मार्च को सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गुरुवार को वर्ष प्रतिपदा पर करीब 33 जिलों में बादल छाए रहे। खंडवा, बुरहानपुर, कटनी और अनूपपुर जिलों में बारिश भी हुई। भोपाल में देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं खंडवा, अनूपपुर, धार के बदनावर और बैतूल के मुलताई सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 22 मार्च तक अलग-अलग जिलों में बारिश, झंझावात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

झाबुआ, आलीराजपुर और रतलाम जिलों में भी मौसम बदला हुआ है। वर्षा और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और लहसुन को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार शाम से गुरुवार तक खंडवा, बुरहानपुर और अनूपपुर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सहित कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और झंझावात की संभावना है।

बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा खरगोन और पांढुर्णा जिलों में इसकी संभावना अधिक है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। शुक्रवार को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। वहीं शनिवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर और शहडोल जिलों के कुछ भागों में ऐसा हो सकता है।

सूखे क्षेत्रों में गर्म हुआ मौसम

जिन क्षेत्रों में बादल कमजोर थे वहां अचानक गर्मी बढ़ गई। छतरपुर में सर्वाधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में यह 38.8 डिग्री और पचमढ़ी में 29.6 डिग्री रहा। बादलों की वजह से जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में रात सबसे गर्म रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.