आज RVNL और Angel One कर सकते हैं निवेशकों का मंगल, जानिए क्यों आ सकती है तेजी

Updated on 16-01-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: आईटी कंपनियों, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में जोरदार तेजी से घरेलू शेयर बाजार सोमवार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 73,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,000 अंक के स्तर को पार कर गया। शेयर बाजार में लगातार पांच सत्रों से जारी तेजी के बीच निवेशकों की पूंजी 9.68 लाख करोड़ रुपये बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 376 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन पांच सत्रों में सेंसेक्स ने कुल 1,972.72 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाई है। तेजी के इस दौर में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 9,68,544.93 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस तरह कुल बाजार मूल्यांकन 3,76,09,510.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मंगलवार को पीएनसी इन्फ्राटेक, एंजल वन, आरवीएनएल (RVNL), एस्टर डीएम हेल्थकेयर और सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स के शेयर निवेशकों का मंगल कर सकते हैं। पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) और उसकी सब्सिडियरी पीएनसी इन्फ्रा होल्डिंग्स ने हाइवेज इन्फास्ट्रक्चर ट्रस्ट के साथ 9,005.7 करोड़ रुपये की डील की है। रिटेल स्टॉक ब्रोकिंग फर्म एंजल वन का दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 14.2 फीसदी की तेजी के साथ 260.3 करोड़ रुपये रहा। रेल विकास निगम को जबलपुर में एक प्रोजेक्ट के लिए एल1 चुना गया है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर की सहयोगी कंपनियां जीसीसी में हिस्सेदारी बिक्री पूरा करने की तैयारी में हैं। सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स को छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट मिला है।

इन कंपनियों में उतार-चढ़ाव

मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक आईआरएफसी (IRFC), ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, eClerx Services, लैटेंट व्यू एनालिटिक्स और एचसीएल टेक के शेयरों में मंगलवार को तेजी आ सकती है। दूसरी ओर, अरविंदो फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मा, इमामी, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग, गोदावरी पावर और एचएएल (HAL) के शेयरों में गिरावट आ सकती है।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

मंगलवार को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, फेडरल बैंक, गैलेंट इस्पात, गोवा कार्बन, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम, हिमाद्रि स्पेशिएलिटी केमिकल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जिंदल साउ, लोटस चोकोलेट, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सीई इन्फो सिस्टम्स, क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग, नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, और टीवी18 ब्रॉडकास्ट अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.