आज Hindustan Zinc सहित इन शेयरों में दिख रही तेजी, मुनाफा कमाने के लिए लगाएं दांव

Updated on 20-01-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 187 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा था। अमेरिका में कमजोर उपभोक्ता आंकड़े और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान से बाजार नीचे आया था। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 187.31 अंक की गिरावट के साथ 60,858.43 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 329.19 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,107.85 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत नुकसान में रहा था। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 1,097.06 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल थे। इनमें 0.73 प्रतिशत तक की तेजी रही थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Usha Martin, ONGC, HDFC Bank और Mahindra Lifespace Developers पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने IndusInd Bank, Ashok Leyland, Orient Paper, Rallis India और JSW Steel के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Usha Martin, Hindustan Zinc, IIFL Wealth, Mahindra CIE और Swan Energy
शामिल है। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Alok Industries, Relaxo Footwear, Quess Corp और Piramal Pharma शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.