आज Godrej Properties और Goldiam समेत ये शेयर भरेंगे फर्राटा, क्‍या लगाएंगे दांव?

Updated on 17-10-2024 12:44 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। विदेशी फंडों की लगातार निकासी और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों के कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में बिकवाली की थी। इससे दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे आए थे। सेंसेक्स 319 अंक टूटा था। वहीं, निफ्टी 25,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 318.76 अंक यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 81,501.36 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 461.86 अंक लुढ़ककर 81,358.26 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 86.05 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 24,971.30 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, आईटीसी और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही थी। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ के साथ बंद हुए थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Kalyani Investment Company, Garware Technical Fibres, Rainbow Childrens Medicare, Godrej Properties और Goldiam International पर तेजी का रुख दिखाया है।

एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Kaycee Industries, Trent, Coforge, LTIMindtree और Blue Dart Express के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें ABSL AMC, UTI AMC, Amber Enterprises, Nuvama Wealth Management, HDFC AMC, CAMS और GE T&D India शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में दिख रहा बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें CreditAccess Grameen शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में नरमी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.