आज शेयर मार्केट में Ex-Bonus हो गई है ये कंपनी 15% तक उछला भाव

Updated on 27-09-2022 05:30 PM

शेयर मार्केट (Stock Market) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। बाजार में आज भारत गियर लिमिटेड (Bharat Gears Limited) एक्स-बोनस (Ex-Bonus) के रूप में ट्रेड कर रही है। रिकॉर्ड डेट के एक दिन पहले कंपनी के शेयर बीएसई (Bse) में 6 प्रतिशत की उछाल के साथ 148 रुपये पर खुले। देखते-देखते सुबह 9:40 बजे कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत तक की उछाल आ गई। हालांकि, इसके शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि योग्य शेयरहोल्डर्स को कंपनी कितना बोनस देगी? 

निवेशकों को कितना मिलेगा बोनस शेयर? 

भारत गियर लिमिटेड के बोर्ड ने 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है। कंपनी की तरफ से बोनस शेयर के लिए फेस वैल्यू 10 रुपये तय की गई है। कंपनी की तरफ से 28 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। कंपनी की तरफ से बोनस शेयर का भुगतान 24 अगस्त 2022 से दो महीने के अंदर किया जाएगा। 

कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 174.05 रुपये से 154.25 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी इस एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान करीब 8.78 प्रतिशत की उछाल आई है। वहीं, साल 2022 में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। साल की शुरुआत में कंपनी पर भरोसा जताने वाले निवशकों को 7.62 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बीते एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 258.95 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 120.20 रुपये है। 

कंपनी ऑटोमोटिव गियर के सबसे बड़ा सप्लायर में से एक है। कंपनी की तरफ से रिंग गियर, ट्रांसमिशन गियर जैसे अलग-अलग इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर गियर का उत्पादन होता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.