'आज फेयरवेल मैच था', दूसरे वनडे के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच की बातें हुई वायरल

Updated on 24-10-2025 03:45 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर खबरें सामने आई थी कि रोहित अगर इस मैच में प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जा सकता है और उनका इंटरनेशनल करियर भी खतरे में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गौतम गंभीर , रोहित शर्मा से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। यह बातचीत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज के दौरान हुई। वीडियो में गंभीर रोहित से कहते हैं, 'रोहित, सबको लग रहा था कि आज फेयरवेल मैच था, एक फोटो तो लगा दो।' हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

टीम इंडिया हारी, लेकिन रोहित ने जीत लिया दिल

यह बातचीत, चाहे मजाक में हो या गंभीरता से फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई है। रोहित शर्मा जो इस सीरीज के पहले मैच में वापसी कर रहे थे उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाए थे। इस पर काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन, उन्होंने दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस अय्यर के 61 रनों के साथ मिलकर रोहित ने भारत को 264 रनों तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली, लेकिन रोहित की पारी ने दबाव में उनकी दृढ़ता और शांत स्वभाव को दिखाया।

फैंस के बीच अभी भी है संदेह

रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छिनने के बाद से ही, सोशल मीडिया पर और फैंस के बीच 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनके और विराट कोहली के स्थान को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। यह वायरल क्लिप इस चर्चा में एक नया मोड़ जोड़ती है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव के बीच पर्दे के पीछे का एक हल्का-फुल्का पल दिखाती है। एडिलेड में रोहित ने मुश्किल पावरप्ले में धैर्य दिखाया। उन्होंने जोश हेजलवुड की 17 डॉट गेंदों का सामना किया और अय्यर के साथ मिलकर समझदारी से रन बनाए। इस पारी में रोहित के क्लासिक अंदाज की झलक दिखी, जब उन्होंने पुल और फ्लिक शॉट्स से शानदार चौके लगाए। सीरीज हारने के बावजूद, रोहित की यह पारी साबित करती है कि उनके पास अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.