आज Sun Pharma Advanced सहित इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, दिख रहे तेजी के बड़े संकेत

Updated on 14-02-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों (Stock Market) में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही थी। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (IT Shares) और बैंक शेयरों (Bank Shares) में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स करीब 251 अंक टूटकर बंद हुआ था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट से भी धारणा प्रभावित हुई थी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 250.86 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय ऊंचे में 60,740.95 अंक तक गया और नीचे में 60,245.05 अंक तक आया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंक यानी 0.48 टूटकर 17,770.90 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सबसे ज्यादा 2.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा था। इसके अलावा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। टाइटन, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक 1.97 प्रतिशत तक लाभ में रहे थे। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Sun Pharma Advanced, Birlasoft, DCB Bank, Pricol और IRB Infrastructure पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत


एमएसीडी (MACD) ने IDFC, M&M, NCC, Wipro और Balkrishna Industries के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Archean Chemical, HG Infra, CG Power, Cera Sanitary और Sundaram शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Adani Transmission, Adani Green, Adani Gas, Pfizer और Indigo Paints शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.