आज SJVN और Jindal Stainless समेत इन शेयरों से होगी कमाई

Updated on 13-08-2025 02:41 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को नरमी देखने को मिली थी। खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया था। बाजार बंद होने के बाद ये आंकड़े आए थे। बैंकों के शेयरों में बिकवाली होने से भी दबाव बना था। इससे सेंसेक्स 368 अंक टूटा था। जबकि निफ्टी को 98 अंकों का नुकसान हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 368.49 अंक यानी 0.46 फीसदी टूटकर 80,235.59 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स में 833.31 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 80,997.67 के ऊपरी और 80,164.36 के निचले स्तर तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 97.65 अंक यानी 0.40 फीसदी फिसलकर 24,487.40 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गिरकर बंद हुए थे। हालांकि, मारुति, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में तेजी का रुख देखने को मिला था।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Sonata Software, Alkem Laboratories, SJVN, Jindal Stainless, Himadri Speciality Chemicals, DB Realty, PCBL और Maharashtra Seamless हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Bajaj Finance, Trent, Astral, Praj Industries, Ace, Syrma, Bata India, KNR Construction, RVNL और DOMS Industries के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.