टमाटर नहीं रहे मजेदार, कीमत 100 के पार, लेकिन 50 रुपये में खरीद सकते हैं आप, जानिए कैसे?

Updated on 01-08-2025 03:02 PM
नई दिल्लीदिल्ली में टमाटर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब टमाटर प्रति किलो 100 रुपये के पार पहुंच गया है। कारोबारियों के मुताबिक, मॉनसून की वजह से बेंगलुरु, हिमाचल, हरियाणा में फसल खराब होने के चलते टमाटर की आवक कम हो गई है, जबकि डिमांड तेज है। इसकी वजह से मंडियों में टमाटर का भाव तेज हो गया है। हालांकि, लोगों को टमाटर की महंगाई से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) की ओर से टमाटर 50 रुपये प्रति किलो की दर पर पर बेचा जा रहा है।

गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी, आजादपुर सब्जी मंडी सहित दिल्ली के सभी मंडियों में इन दिनों टमाटर की आवक कम होने से दाम बढ़ रहे हैं । आजादपुर सब्जी मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि मॉनसून की वजह से इन दिनों टमाटर की आवक कम हो गई है, जिससे बीते चार दिनों में टमाटर के रेट मंडी में 40 से 50 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहे हैं।

चार दिन में तेजी

वहीं, धनिया से लेकर गोभी समेत अन्य सब्जियों के रेट में भी उछाल आया है। लक्ष्मी नगर मार्केट के रिटेल कारोबारी ने बताया कि बीते चार दिन पहले टमाटर का रिटेल भाव 50 से 70 रुपये किलो था, लेकिन अब रेट 100 रुपये तक पहुंच गया है। दावा है कि आने वाले दिनों में अगर सप्लाई नहीं बढ़ती है तो रेट और बढ़ेगा।

₹50 किलो टमाटर

NCCF के अनुसार, 1 अगस्त को मोबाइल वैन से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन, नेहरू प्लेस, कृषि भवन, हौज खास, सरोजिनी नगर मार्केट, लोधी कॉलोनी, प्रेम नगर, ITO में ₹50 किलो में टमाटर मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.