सड़क पर फेंके थे जो टमाटर... आसमां छू रही आज कीमत, महाराष्ट्र की सबसे बड़ी मंडी की हकीकत जानिए

Updated on 29-06-2023 06:47 PM
नासिक/पुणे: टमाटर की कीमत किस कदर आसमां छू रही है, इसका ताजी तस्वीर महाराष्ट्र के बाजार में देखी जा सकती है। यहां उत्पादकों को बाजार में टमाटर की रिकॉर्ड कीमतें मिल रही हैं। यह आलम तब है कि बमुश्किल एक महीने बाद, बहुतायत के कारण दरों में भारी गिरावट आई है। पिंपलगांव बसवंत और नासिक में कृषि उपज बाजार समितियों (Apmc) में भारी गिरावट के बाद खुदरा बाजार में एक किलो टमाटर की कीमत अब 80 रुपए से 100 रुपये के बीच पहुंच गई है। मई की बात करें तो नासिक में एक किलो टमाटर की खुदरा कीमत 20-25 रुपए थी। पिंपलगांव एपीएमसी टमाटर के व्यापार के मामले में महाराष्ट्र में सबसे बड़ा है। एपीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि नासिक में टमाटर की वर्तमान रोजाना आवक 4,000 क्रेट (20 किलोग्राम प्रति क्रेट) और पिंपलगांव में 129 है। पिछले महीने, नासिक और पिंपलगांव में उपज की यही रोजाना आवक क्रमशः 25,000 क्रेट और 250 क्रेट हुआ करती थी।

नासिक के बाद पुणे में है टमाटर की दूसरी बड़ी मंडी

इसी तरह, महाराष्ट्र में टमाटर की दूसरी सबसे बड़ी थोक मंडी पुणे के नारायणगांव एपीएमसी है। यहां टमाटर की खपत पिछले कुछ दिनों में 50% तक कम हो गई है। बाजार के अध्यक्ष संजय काले ने हमारे सहयोगी टीओआई को बताया, 'हमें रोजाना 40,000 क्रेट टमाटर मिल रहे हैं, जबकि साल के इस समय में औसतन 80,000 से 1 लाख क्रेट मिलते थे। आपूर्ति में गिरावट ने मांग-आपूर्ति समीकरण को प्रभावित किया है और खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। काले ने कहा, 'रसोई के मुख्य उत्पाद अब रिकॉर्ड-तोड़ कीमत पर पहुंच रहे हैं। एक टोकरा 1,000-1400 रुपये की रेंज में बेचा जा रहा है। हम आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि से इनकार नहीं कर सकते, क्योंकि कोई नई ताजा खेती नहीं हुई है।'


एक महीने पहले फेंके जा रहे थे यही टमाटर

बीते एक महीने पहले यही आसमान छूने वाली कीमत पर पहुंचे टमाटर फेंके जा रहे थे। 18 मई को, ग्रामीण नासिक में टमाटर उत्पादकों के एक वर्ग ने एपीएमसी में सही दाम न मिलने के बाद टमाटर सड़कों पर फेंक दिए थे। तब किसानों को प्रति क्रेट 30 रुपये की पेशकश की गई। किसानों ने बेचने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि उत्पादन लागत बहुत अधिक है। नासिक में एपीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि किसानों के एक बड़े वर्ग ने भी अपनी फसलें नष्ट कर दी हैं, क्योंकि उन्हें डर है था कि उपज को आकर्षक कीमत नहीं मिलेगी। चूंकि पिछले महीने टमाटर की औसत थोक कीमतें 50 रुपये से 60 रुपये प्रति क्रेट के बीच थीं, इसलिए किसान परिवहन लागत भी नहीं निकाल पाए। अधिकांश टमाटर उत्पादकों ने अपने खेतों से बागान उखाड़ दिए थे। इसके अलावा, किसानों के एक वर्ग ने ऐसा किया ही किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.