हंसा तो बहुत लिया, अब डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन

Updated on 08-11-2022 06:12 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'फ्रेडी' के टीजर की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर हैश टैग #KartikAaryan ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस कर रहे थिएट्रिकल रिलीज की डिमांड
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म कार्तिक आर्यन की दूसरी OTT रिलीज होगी। इससे पहले उनकी फिल्म 'धमाका' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। कार्तिक की पिछली OTT रिलीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की डिमांड करने लगे हैं।

पहले भी हाइब्रिड ढंग से रिलीज हुई हैं फिल्में
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- भाई इसे थिएटर्स में रिलीज करते। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह फिल्म कार्तिक आर्यन की ऑडियंस को मल्टीप्लेक्स में मल्टीप्लाई कर देगी। इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'राधे' को थिएटर्स और OTT दोनों जगहों पर रिलीज किया जा चुका है, लेकिन क्या कार्तिक आर्यन भी अपने फैंस के लिए ऐसा कुछ इंतजाम करेंगे?

'भूल भुलैया 2' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर हिट!
देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया-2' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कार्तिक आर्यन को उनके चाहने वाले ब्लॉकबस्टर मशीन कहते हैं क्योंकि उनकी तकरीबन सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में कामयाब रही हैं। लेकिन लंबे वक्त तक लोगों को गुदगुदाने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने हॉरर थ्रिलर में हाथ आजमाने का फैसला किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.