स्व.चंदूलाल चंद्राकर के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया

Updated on 03-02-2025 01:08 PM

भिलाई। छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने छत्तीसगढ राज्य के प्रेरणास्त्रोत चंदूलाल चंद्राकर के 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चंदूलाल चंद्राकर चौक सुपेला एवं श्रमशक्ति सदन सेक्टर-6 ऑफिस के मैदान में चंदूलाल चंद्राकर की स्थापित प्रतिमा में बदरूदीन कुरैशी एवं मुकेश चंद्राकर एवं अन्य कांग्रेसजनों ने माल्यअर्पण कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताये हुए मार्गों में चलने का संकल्प लिया।

कुरैशी ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1993 मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी छत्तीसगढ के विधायकों के क्षेत्रों में निरन्तर उपेक्षा की शिकायत मिलने पर काफी दु:खी रहते थे और उन्होंने निर्णय लिया कि जब तक छत्तीसगढ राज्य नहीं बनेगा, तब तक छत्तीसगढ की उपेक्षा होती रहेगी इसलिए सन् 1993 में ब्लाक जिला स्तर की बैठक बुलवाकर छत्तीसगढ राज्य बनाने का संकल्प लिया और 5 अक्टुबर 1993 को छत्तीसगढ बंद का अवाहन किया इस अवाहन में संपूर्ण छत्तीसगढ बंद रहा किसी प्रकार की कोई घटना-दुर्घना नहीं हुई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जी थे उन्होंने सन् 1993 कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी वैसे ही मध्यप्रदेश के विधानसभा में छत्तीसगढ राज्य बनाने का संकल्प सर्वसमति से पारित हुआ यह चंदूलाल चंद्राकर जी कीे बहुत बडी देन थी जिसके बदौलत छत्तीसगढ राज्य बना।

कार्यक्रम में मोहन गुप्ता, संदीप निरंकारी पार्षद, आकाशगंगा सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह, शोएब मो., गौरव श्रीवास्तव,    अलीहुसैन सिद्दिकी, दुर्गाप्रसाद, प्रकाश बघेल, रामा विश्वकर्मा, प्रभाकर जगबन्दु, एल चैतन्य, शेख अकरम, राजकुमार, अशोक रामटेके, वाए.के सिंह, शिव साहू, बद्रीनाथ बघेल, तब्बू, बलदाउ, पिपरी, गोविंद कोशले, विष्णु बारले, हीराशंकर, अनुराग साहू, प्रमोद प्रभाकर, राजेश चौधरी, नंदकुमार कश्यप, भुनेश्वर, केशव चौबे, सरसोज घोष, भगवान, राजेन्द्र,प्रभाकर, राजेश गुप्ता, सोनू, उमाशंकर, किरवी सिह, के सिंग, नंदकिशोर, मिथिला पांडे, जे.आर साहू, राजेश शर्मा, राजेश गुप्ता, गरीबदास साहू, पवन चंद्राकर, मनहरण चंद्राकर, हीरा चंद्राकर, दौलत चंद्राकर, भुनेश्वर चंद्राकर, वेद चंद्राकर, राजेष कोैशिक, विनोद चंद्राकर, सतानंद चंद्राकर, बलदाउ चंद्राकर, पुसक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.