मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप 10 जिले, मंडला-सिवनी में आफत, भोपाल में औसत से ज्यादा बरसात

Updated on 27-09-2024 11:37 AM
भोपाल: प्रदेश में चौथी बार स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हुआ है। गुरुवार को जबलपुर और सागर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश हुई। भोपाल में सुबह से ही बादल छाए रहे।

48 घंटे इन जिलों पर रहेंगे भारी


मौसम विभाग की मानें तो 27 सितंबर को इंदौर और जबलपुर में बारिश होगी, जबकि 28 सितंबर को उज्जैन, शहडोल और सागर में बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर माह में मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। गुरुवार को बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

सर्वाधिक वर्षा मण्डला जिले में हुई


इस मानसून सीजन में भारी बारिश के मामले में जबलपुर सबसे आगे है। सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में हुई है, यहां 58.8 इंच पानी गिर चुका है, जबकि सिवनी में 55.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में भी 50 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडोरी, रायसेन और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।

कई जिलों में बाढ़ के बने हालात


मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हालात ऐसे बिगड़े कि बाढ़ के हालात बन गए। प्रशासन को स्कूलों की छुट्टी करनी पड़ी। गुना, शिवपुरी, भोपाल से लेकर सिवनी तक में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। सिवनी और शिवपुरी में प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पड़े।

बांध हो गए ओवरफ्लो


प्रदेश के बांध और तालाब एक बार फिर लबालब हो गए हैं। बुधवार को भी कई बांध और तालाब पानी से भर गए। इस सीजन में तेज बारिश सिस्टम के कारण राज्य कई बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। इनमें बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा जैसे बांध शामिल हैं, जिनके गेट सीजन में लगभग 6 से 10 बार खोले गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.