मिनी ऑक्शन के टॉप 5 सरप्राइज:हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ मिले, पहली बार IPL खेलेंगे; नीशम समेत 73 खिलाड़ी अनसोल्ड

Updated on 24-12-2022 05:23 PM

IPL का मिनी ऑक्शन समाप्त हो गया है। कोच्चि में शुक्रवार को चले इस ऑक्शन में 80 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें से 51 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ियों को टीमों ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। कुछ खिलाड़ियों की नीलामी ने क्रिकेट फैंस को सरप्राइज किया, तो वहीं 73 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

सबसे पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक... पहली बार IPL खेलेंगे
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस बार ऑक्शन में सरप्राइज पैकेज रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। 23 साल के इंग्लिश बैटर पाकिस्तान सुपर लीग में खेल चुके हैं। वे लाहौर कलंदर की ओर से खेलते हैं। 2023 में पहली बार वे IPL खेलेंगे।



मुकेश कुमार 5.5 करोड़ रुपए में बिके, 2022 में खेल नहीं पाए थे

29 साल बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। मुकेश ने हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया A टीम की तरफ से सीरीज खेली। सितंबर 2022 में वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे सीरीज में इंडिया टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने टीम में बिना IPL खेले जगह बनाई है। मुकेश की गेंदबाजी में लाइन और लेंथ की सटीकता है। पिछले साल उन्हें RCB ने बतौर नेट बॉलर बुलाया था, लेकिन वे COVID होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।


गुमनाम विव्रांत भी पहली बार लीग खेलेंगे

जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के बल्लेबाज विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। विव्रांत ने लिस्ट-A क्रिकेट के 14 मैचों में 39.92 की औसत से 519 रन बनाए हैं। विव्रांत बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते हैं। पिछले सीजन वे नेट में स्पिन गेंदबाज के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.