अटके हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स के लिए मिलेगा टॉप लोन!RBI कर रहा है इंतजाम

Updated on 14-07-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अटके हुए हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स को पूरा करने में मदद करने के लिए बैंकों को विशेष छूट देने पर विचार कर रहा है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक की इस पहल का मकसद है कि बैंक अपने ग्राहकों के होम लोन को रिस्ट्रक्चर करें यानी ग्राहकों को यदि घर खरीदने के लिए और पैसे की जरूरत है तो उसी लोन अकाउंट के तहत उन्हें यह रकम मुहैया कराया जाए।

रियल एस्टेट में अटकते चले आ रहे प्रॉजेक्ट्स से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए G20 शेरपा अमिताभ कांत की अगुवाई में गठित समिति की 19 जून को बैठक हुई थी। इसमें बैंकों ने मौजूदा व्यक्तिगत हाउसिंग लोन अकाउंट के माध्यम से अतिरिक्त पैसा जारी करने के लिए विशेष रेगुलेटरी व्यवस्था की मांग की थी।

इस बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, 'बैठक में मौजूद RBI प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि रिजर्व बैंक विशेष छूट पर विचार करेगा और वे इस पर विचार कर रहे हैं। पैनल को जल्द ही इस फैसले के बारे में बताए जाने की संभावना है।'

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी रेगुलेटरी राहत बैंकों को मंजूर किए जा चुके लोन की बची हुई रकम को असेट क्वॉलिटी में कमी किए बिना ही जारी करने में सक्षम कर सकती है - जो कि फ्लैटों के निर्माण के अटक जाने के बाद पहले जारी नहीं की गई थी।

बैठक में यह भी पता चला कि National Capital Region (NCR) और मुंबई में अकेले देश की कुल अटके हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स का लगभग दो-तिहाई हिस्सा होने का अनुमान है। इसके अलावा, करीब 60% अटकी हुई हाउसिंग यूनिट को घर खरीदारों ने लगभग दो लाख करोड़ रुपये की कैपिटल कमिटमेंट के साथ खरीदा था।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि सरकार एक व्यापक अप्रोच पर विचार कर रही है। इसमें रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी और SWAMIH (Special Window for Affordable and Mid-Income Housing) को प्रॉजेक्ट पूरा करने के लिए हर प्रकार से फंड मुहैया कराने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा IBC (Insolvency and Bankruptcy Code) को हाउसिंग प्रॉजेक्ट में किसी तरह का तनाव आने पर उसे दूर करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस पहल में हाउसिंग के लिए एक प्रभावी IBC तंत्र लाना भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.