जिला प्रशासन के आला अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण हुए शामिल

Updated on 03-09-2025 12:22 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में अभिनव एवं शिष्ट परपंरा की शुरूआत करते हुए आज 02 सितंबर को अपना जन्मदिन जिले के डौण्डी विकासखण्ड के आदिवासी बहुल ग्राम मंगलतराई के स्कूली बच्चों के साथ मनाया।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को न्योता भोज भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ शासकीय प्राथमिक शाला मंगलतराई में जमीन में बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली बच्चों के लिए स्वयं प्लेट लगाकर उन्हें भोजन भी परोसा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, टाॅफी प्रदान कर अपना अपार आत्मीय दुलार एवं स्नेह प्रदान किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में समझाईश भी दी।

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बच्चों को पूरे मनोयोग तथा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई-लिखाई कर जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने को कहा। जिला प्रशासन के मुखिया द्वारा वनांचल के आदिवासी बहुल ग्राम में पहुँचकर स्कूूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने की अभिनव एवं शिष्ट परंपरा की शुरूआत की सभी वर्ग के लोगों ने भूरी-भूरी सराहना की।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा सहित एसडीएम डौण्डी  सुरेश साहू, एसडीएम डौण्डीलोहारा  शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं जनपद उपाध्यक्ष  भोलाराम नेताम, सरपंच श्रीमती चंद्रिका सोरी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होेकर पूरा उत्साह एवं आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाने के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मौके पर उपस्थित कक्षा 7वीं की विद्यार्थी कुमारी हिना के परिजनों द्वारा छात्रा के किडनी संबंधी बीमारी के इलाज हेतु मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तलब कर बच्ची की इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शाला परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाला परिसर में रोपे गए पौधों का समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.