महाराष्ट्र में 11 साल की मेड का टॉर्चर:महिला टीचर पाइप से पिटती थी, कई दिनों तक भूखा रखा

Updated on 15-02-2024 12:45 PM

महाराष्ट्र के ठाणे में 33 साल की एक महिला टीचर के खिलाफ 11 साल की नाबालिग मेड पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कपूरबावड़ी इलाके की रहने वाली आरोपी टीचर मेड को पाइप से पिटती थी। उसे कई दिनों तक भूखा रखती थी।

पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। महिला टीचर उसे अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए लेकर आई थी। बच्चे की देखभाल न करने का आरोप लगाकर महिला टीचर दिसंबर 2023 से उसे टॉर्चर करने लगी।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी टीचर उसे कमरे में बंद कर देती थी और कई दिनों तक खाना नहीं देती थी। पीड़ित बच्ची को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आरोपी महिला रह थी, उसके पड़ोस के फ्लैट में काम करने वाली महिलाओं ने बच्ची को बचाया। पुलिस ने अब तक आरोपी टीचर को गिरफ्तार नहीं किया है।

असम में मेजर और उसकी पत्नी ने मेड को कपड़े उतारकर पीटा

नाबालिग मेड को प्रताड़ित करने का एक मामला सितंबर 2023 में असम में भी देखने को मिला था। नाबालिग मेड ने एक मेजर और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया कि मालकिन मेरे काम से खुश नहीं रहती थीं। इसीलिए मुझे कमरे में बंद कर देतीं, बाल खींचती और बेलन से पीटती थीं। वो मेरे कपड़े उतारकर तब तक पीटतीं, जब तक मैं लहूलुहान नहीं हो जाती। कई बार उन्होंने मुझे अपना खून चाटने तक को मजबूर किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.