सैलानियों ने लिया देशदेखा में कैंपिंग का आनंद

Updated on 19-04-2023 10:22 PM

जशपुर । जशपुर जिले के शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर स्थित प्राकृतिक से सजी मनोरम स्थल, देशदेखा पर्यटन स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। यहां हजारों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं और प्रकृति के साथ कुछ पल बिताते हैं। देशदेखा कैंपिंग साइट प्रदेश के सबसे खूबसूरत कैम्प साइट में से एक माना जाता है। पहाड़ी छोटी पर स्थित ये खूबसूरत कैम्प साइट गर्मियों के लिए एक परफेक्ट गेटअवे है।

 देशदेखा पर्यटन स्थल प्राकृतिक रूप से आकर्षक है और इसे देखने दूरदराज के पर्यटक आते हैं और पहाड़ की चोटी पर स्थित मनोरम स्थल का आनंद लेते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा देशदेखा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

देशदेखा में सूर्यास्त के विहंगम दृश्य देखा जा सकता है जो लगभग 1300 फीट की ऊंचाई से सूर्यास्त का नजारा यहां देखना प्रकृति के साथ खुद को जोड़ने जैसा है इसकी अनुभूति के लिए यहां पहुंचने वाले पर्यटक करते हैं और अपने सुखद स्मरण लेकर जाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए पर्यटक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति के साथ अपने आप को जोड़ते हैं।

इसी कड़ी में विगत दिनों मनेन्द्रगढ़ से आए सैलानियों ने देशदेखा में कैंपिंग का आनंद लिया। सैलानियों को जशपुर खूब भाया, यहाे की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के हुए मुरीद। कैंपिंग के साथ लाइव म्यूजिक, बोनफायर, स्टोरी टेलिंग आदि का भी आनंद लिया।

उल्लेखनीय है कि देशदेखा में सैलानियों के ठहरने के लिए कैंपिंग की व्यवस्था जिला प्रशाशन द्वारा कराया गया है। साथ ही कैंपिंग साइट में मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, सोलर लाईट आदि भी जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई है। कैम्प साइट देशदेखा पर्यटन समूह द्वारा संचालित की जाती है, जिससे की स्थानीय लोगों को रोज़गार भी उपलब्ध हो रहा है। लोग कैंपिंग की बुकिंग बर्थडे, गेट टूगेदर, एवं अन्य आयोजनों पर भी कर सकते है। ट्राइबल डांस, लाइव म्यूजिक, ट्राइबल म्यूजिक, स्टारगेजिंग, ट्रैकिंग, आदि जैसे ऐड ओन सेवाएं भी बुकिंग के लिए उपलब्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.